Bollywood Top 10: मशहूर डायरेक्टर और एक्टर विक्रम का निधन, 44 की उम्र में पापा बने 'कहानी' एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jun, 2025 05:37 PM

top 10 director and actor vikram dies  kahaani  actor became father

तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। तो...

मुंबई. तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। तो दूसरी ओर विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय पिता बन गए हैं। इस साल शुरुआत में ही कपल ने बेबी के आने की गुड न्यूज फैंस को दी थी और अब एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

44 की उम्र में पापा बने 'कहानी' एक्टर

बी-टाउन इंडस्ट्री से आए दिन खुशियों से भरी खबरें आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के बाद इंडस्ट्री के फेमस एक्टर पापा बन गए हैं। ये एक्टर और कोई नहीं बल्कि विद्या बालन की फिल्म कहानी में नजर आने वाले एक्टर परमब्रत चट्टोपाध्याय है। जी हां, इस साल शुरुआत में ही कपल ने बेबी के आने की गुड न्यूज फैंस को दी थी और अब एक्टर के घर बच्चे की किलकारी गूंजी है। परमब्रत चट्टोपाध्याय 44 साल की उम्र में पापा बने।

एमी अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस का निधन 

फेमस अमेरिकन टीवी शो MASH में मेजर मार्गरेट का किरदार निभाने वाली लोरेटा स्विट अब  दुनिया में नहीं रही । लोरेटा स्विट ने  87 की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्ट्रेस का निधन न्यूयॉर्क में अपने घर हो गया। उनके जाने से हर कोई सदमे में हैं।

सी सेक्शन को कंफर्ट बताने पर सुनील शेट्टी पर भड़की गौहर खान, बोलीं-'जिसने बच्चे को जन्म नहीं दिया, उसे क्या पता दर्द' 

एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर  चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब पॉडकास्ट 'मां नोरंजन' लॉन्च किया है, जिसमें वह मां और बच्चे से लेकर प्रेग्नेंसी समेत अन्य जरूरी चीजों पर बात करेंगी। पहले एपिसोड में उन्होंने अपने बेटे जेहान के जन्म के पहले मिसकैरेज के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने एक्टर सुनील शेट्टी के 'सी-सेक्शन के कम्फर्ट' वाले कमेंट की आलोचना की।  

 

उर्फ कुशल तंवर के सिर सजा जीत का ताज,ट्राफी के साथ घर लेकर गए 10 लाख और चमचमाती बाइक 

करीब दो दशक से रियलिटी शो के तौर पर रणविजय सिंह का रोडीज छोटे पर्दे पर फैंस का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। 2025 में शो का 20वां सीजन यानी Roadies Double Cross की शुरुआत हुई। वहीं अब  एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को अपना विनर मिल गया।  Roadies Double Cross के खिताब पर  कुशाल तंवर ने कब्जा जमाया है जिसे शो में प्यार से गुल्लू कहा जाता है। कुशाल, एल्विश यादव की टीम से थे और उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर ली। कुशाल की एंट्री शो में शानदार तरीके से हुई थी।उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था और फिर उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थीय़ वापसी के बाद गुल्लू ने दर्शकों और गैंग लीडर्स का दिल जीत लिया। उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख मिले। इतना ही नहीं वह एक करिज्मा एक्सएमआर (Karizma XMR) बाइक घर लेकर गए। 

 

चलो हनुमान चालीसा पढ़ो... स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने शो में पाकिस्तानी फैन को किया रोस्ट 

पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। हर कोई इस पर अपनी राय दे रहा है। इसी बीच अब  भारत और पाकिस्तान के तनाव पर  स्टैंड-अप कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने अपने शो में मजे ले लिए हैं। अपने यूएस-कनाडा दौरे के वक्त उन्होंने अपने कुछ पाकिस्तानी फैंस को शो में ही रोस्ट किया। दरअसल, शो के दौरान, कॉमेडियन को पता चला कि कुछ पाकिस्तानी फैंस भी आए हैं और उसके बाद जो हुआ वह तीखा, मजाकिया और ह्यूमर से भरा था। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

'मंदिरों में देवी के कपड़े एक पुजारी कैसे बदल सकता है': पवित्रा पुनिया 

टीवी एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। बीते कुछ समय से वह मांग में सिंदूर सजाने को लेकर चर्चा में थी।  लोगों ने पवित्रा पुनिया से पूछना शुरू कर दिया था कि वो मांग में किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं। जवाब में पवित्रा पुनिया ने कहा था कि वो अपने भगवान के नाम का सिंदूर मांग में लगाती हैं। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पंडित द्वारा मंदिर में देवी की मूर्ति के कपड़े बदलने को लेकर बात कर रही हैं। उनका कहना है कि पंडित मंदिर में देवी के कपड़े कैसे बदल सकते हैं। 

मशहूर डायरेक्टर और एक्टर विक्रम का निधन, बस सफर दौरान पड़ा दिल का दौरा तो गई जान

तमिल सिनेमा से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। मशहूर तमिल डायरेक्टर और एक्टर विक्रम सुगुमारन का चेन्नई में निधन हो गया है। उनका निधन दिल का दौरा पडने से हुआ है। डायरेक्टर के अचानक निधन की खबर ने उनके फैंस और इंडस्ट्री को गमगीन कर दिया है। एक्टर के करीबी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं। 

 

कानपुर में हुई बॉबी देओल की 'आश्रम' सीरीज जैसी वारदात, ताइक्वांडो प्लेयर को नशीला लड्डू खिला आश्रम में किया गैंगरेप

एक्टर बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम के तीनों सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला। पम्मी पहलवान, बाबा निराला और भोपा जैसे किरदारों ने सीरीज में जान डाल दी, जिसके कारण यह और भी सुपरहिट साबित हुई। वहीं, हाल ही में आश्रम सीरीज जैसी कहानी रियल लाइफ में भी देखने को मिली। उत्तरप्रदेश के कानपुर के आश्रम में बॉबी देओल की सीरीज जैसी ही दरिंदगी की दास्तां सामने आई है।

 

ब्रिटेन गॉट टैलेंट में भारत की बिटिया की धमक: 9 साल की बिनिता चेतरी  बनीं सेकेंड रनर-अप, पूरे देश का बढ़ाया मान
 उत्तर-पूर्व भारत के एक छोटे से गांव से निकलकर 9 साल की बिनिता चेतरी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। असम के करबी आंगलोंग जिले की रहने वाली बिनिता ने मशहूर रियलिटी शो 'ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025' में सेकेंड रनर-अप बनकर इतिहास रच दिया है।

 


Race Across The World स्टार का सड़क हादसे में निधन, महज 24 की उम्र में गंवाई जान
 लगता है सिनेमा जगत पर कोई काला साया है। पिछले कुछ दिनों से कभी बॉलीवुड, कभी हॉलीवुड तो कभी तमिल सिनेमा से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के एक्स कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर का निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!