Edited By Smita Sharma, Updated: 02 Jun, 2025 09:25 AM

करीब दो दशक से रियलिटी शो के तौर पर रणविजय सिंह का रोडीज छोटे पर्दे पर फैंस का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। 2025 में शो का 20वां सीजन यानी Roadies Double Cross की शुरुआत हुई। वहीं अब एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को अपना विनर मिल गया। Roadies Double...
मुंबई: करीब दो दशक से रियलिटी शो के तौर पर रणविजय सिंह का रोडीज छोटे पर्दे पर फैंस का भरपूर मनोरंजन करता आ रहा है। 2025 में शो का 20वां सीजन यानी Roadies Double Cross की शुरुआत हुई। वहीं अब एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन को अपना विनर मिल गया।
Roadies Double Cross के खिताब पर कुशाल तंवर ने कब्जा जमाया है जिसे शो में प्यार से गुल्लू कहा जाता है। कुशाल, एल्विश यादव की टीम से थे और उन्होंने सबको पीछे छोड़ते हुए खिताब अपने नाम कर ली। कुशाल की एंट्री शो में शानदार तरीके से हुई थी।

उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था और फिर उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थीय़ वापसी के बाद गुल्लू ने दर्शकों और गैंग लीडर्स का दिल जीत लिया। उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 10 लाख मिले। इतना ही नहीं वह एक करिज्मा एक्सएमआर (Karizma XMR) बाइक घर लेकर गए।

रविवार 1 जून 2025 को शाम 7 बजे एमटीवी पर रोडीज सीजन 20 के फिनाले की शुरुआत हुई। हर किसी की नजर इस पर टिकी हुई थी कि इस बार इस लोकप्रिय रियलिटी शो की ट्रॉफी कौन से गैंग लीडर की टीम का मेंबर ले जाएगा। एमटीवी रोडीज के 20वें सीजन में नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती गैंग लीड थे।जबकि रणविजय सिंह होस्ट थे। टॉप 5 में कुशाल तंवर के अलावा ऋषभ सचदेवा, रोहित सिंह, आरडी डेढ़ा, हरताज नजर आए जहां उन्होंने ट्राफी के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। सबको हराते हुए एल्विश यादव की टीम के कुशाल तंवर ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया।