करण पटेल ने दी बड़ी सफाई, दिव्यांका के साथ रिश्ते को लेकर फैल रहीं अफवाहों पर विराम

Edited By Rahul Rana, Updated: 17 Jul, 2025 03:06 PM

karan patel addresses rumors about divyanka tripathi

टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी एक समय छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ी माने जाते थे। स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में इन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जैसे-जैसे शो का वक्त बीता, ऐसी...

बॉलीवुड डेस्क: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता करण पटेल और दिव्यांका त्रिपाठी एक समय छोटे पर्दे की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ी माने जाते थे। स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में इन दोनों की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। लेकिन जैसे-जैसे शो का वक्त बीता, ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों कलाकारों के बीच अब पहले जैसी बॉन्डिंग नहीं रही।

‘ये है मोहब्बतें’ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, ऑफ-स्क्रीन क्यों बनी चर्चा का विषय?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करण और दिव्यांका सिर्फ शूटिंग के दौरान ही एक-दूसरे से बात करते हैं और कैमरे से हटते ही दोनों के बीच संवाद बंद हो जाता है। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि दोनों एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते। इन अफवाहों ने फैंस को भी असमंजस में डाल दिया था।

करण पटेल ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई
हाल ही में एक इंटरव्यू में करण पटेल ने इस पूरे मामले पर खुलकर बात की। उन्होंने कहां,"हम दोनों की पर्सनैलिटी बहुत अलग है। दिव्यांका थोड़ी शांत, शर्मीली और इंट्रोवर्ट हैं, जबकि मैं बहुत बदमाश और मस्ती करने वाला इंसान हूं।"उन्होंने साफ किया कि वे और दिव्यांका दुश्मन नहीं हैं।"हम दोस्त हैं, एक-दूसरे के लिए इज्जत रखते हैं। हां, हमारी सोच और व्यवहार में फर्क है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हमारे बीच कोल्ड वॉर है।"

"मैं मस्ती करता था, दिव्यांका को अच्छा नहीं लगता था"
करण ने यह भी स्वीकार किया कि वह सेट पर अक्सर मस्ती के मूड में रहते थे और कई बार उनके मजाक दिव्यांका को पसंद नहीं आते थे। "मैं दोस्त बनाना पसंद करता हूं, लेकिन हर किसी को मेरी मस्ती वाली टोन समझ नहीं आती।" उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि लोग बिना सच्चाई जाने उनकी दोस्ती पर सवाल उठाते हैं।

6 साल से नहीं मिला कोई नया डेली शो
करण पटेल की आखिरी टीवी अपीयरेंस कसौटी जिंदगी की 2 में थी, जहां उन्होंने ऋषभ बजाज का किरदार निभाया था। हाल ही में भारती सिंह के पॉडकास्ट में उन्होंने खुलासा किया कि पिछले 6 साल से उन्हें किसी भी डेली सोप में काम करने का मौका नहीं मिला है।

 दोनों के बीच नहीं है कोई विवाद!
करण पटेल की बातों से ये तो साफ हो गया है कि उनके और दिव्यांका के बीच किसी भी तरह की दुश्मनी या कोल्ड वॉर नहीं है। दोनों कलाकारों के बीच अलग-अलग स्वभाव के चलते भले ही बहुत करीबी दोस्ती ना हो, लेकिन वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और पेशेवर रिश्ते को लेकर गंभीर हैं।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!