Edited By suman prajapati, Updated: 15 Feb, 2026 06:09 PM

14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लव लेटर लिखकर प्यार का इजहार और एक एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर भी गिफ्ट किया है। तो मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के ऊंचे पुल की रेलिंग गिरने...
मुंबई. 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को लव लेटर लिखकर प्यार का इजहार और एक एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर भी गिफ्ट किया है। तो मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के ऊंचे पुल की रेलिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग तीन लोग घायल हो गए। इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर अपना रोष प्रकट करते नजर आए। वहीं, अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने इस हादसे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
खूबसूरत कलमकारी साड़ी में सोनम कपूर ने फिर करवाया मैटरनिटी फोटोशूट
बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रही हैं। वह जल्द ही पति आनंद आहुजा संग अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने जा रही हैं। ऐसे में अपने इस फेज को सोनम खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में मॉम-टू-बी एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वैलेंटाइन डे पर जेल से चिट्ठी लिख ठग सुकेश ने जैकलीन के लिए खोला दिल, एक्ट्रेस को गिफ्ट किया एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर
14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे न सिर्फ आम लोगों बल्कि सेलिब्रेटीज के लिए भी बेहद खास रहा। इस मौके पर कपल्स ने अपने प्रेमियों के लिए दिल खोलकर रख दिया और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए सरप्राइज देते दिखे। वहीं, इस मौके पर जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर भी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए प्यार से भरा नजर आया और उसने जेल से एक लंबा लव लेटर लिखकर प्यार का इजहार करते और जैकलीन के लिए एक तोहफा भी भेजा। उसने तोहफे में जैकलीन को एक एयरबस लग्जरी हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है।
तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री? वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली
14 फरवरी को वेलेंटाइन पर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने पार्टनर के प्यार जाहिर करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे पर अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। लोगों को लगा कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में किसी नए रिश्ते की एंट्री हो गई है। हालांकि बाद में पता चला कि मामला कुछ और ही था।
महाशिवरात्रि पर सद्गुरु आश्रम पहुंचीं धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, ओंकारेश्वर महादेव की भक्ति में लीन दिखीं निमरत कौर
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर लोग महादेव की भक्ति में रंगे नजर आ रहे हैं। मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ देखने को मिल रही है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटीज मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोले बाबा को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। इसी बीच धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन और एक्ट्रेस निमरत कौर को महादेव के दर्शन के लिए मंदिर में देखा गया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
तिहाड़ जेल से बाहर आए राजपाल यादव? सलमान ने चुकाया सारा कर्ज! जानें Viral Video का सच?
चेक बाउंस मामले को लेकर चर्चा में एक्टर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर के दौरान एक्टर ने पैसे न चुका पाने पर अपनी बेबसी जाहिर की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि राजपाल यादव जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने बाहर आते ही सलमान खान का धन्यवाद किया है। हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही है।
मेट्रो हादसे में 1 की मौत और 3 घायल, हादसे पर फूटा वरुण ग्रोवर का गुस्सा, मुंबई को बताया भारत का सबसे भ्रष्ट शहर
मुंबई के मुलुंड में 14 फरवरी को एक बेहद ही भयानक हादसा हुआ। मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो ट्रेन के ऊंचे पुल की रेलिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग तीन लोग घायल हो गए। इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर अपना रोष प्रकट करते नजर आए। वहीं, अब स्टैंड-अप कॉमेडियन और लेखक वरुण ग्रोवर ने इस हादसे पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका के लिए इस अंदाज में जताया प्यार, गर्दन के पीछे बनवाया 'M' अक्षर का टैटू
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के एक्स पति और फेमस भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हार्दिक इन दिनों अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। इस वैलेंटाइन को क्रिकेटर ने गर्लफ्रेंड के लिए बेहद खास बना दिया। उन्होंने माहिका को फूल या महंगे गिफ्ट करने की जगह एक खास टैटू बनवाया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
‘जो गलत लगा वह कहा..‘धुरंधर’ की आलोचना पर अनुराग कश्यप ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मैं अपनी राय किसी पर नहीं थोपूंगा
एक्टर रणवीर सिंह साल 2025 और 2026 में अपनी फिल्म धुरंधर को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। वहीं, दर्शकों ने भी इसे जमकर प्यार दिया। जहां फैंस से लेकर सेलेब्स रणवीर सिंह की धुरंधर की तारीफ करते नजर आए। वहीं, कई आलोचक फिल्म की आलोचना भी करते दिखे। निर्देशक अनुराग कश्यप भी उन्हीं में शामिल रहे। उन्होंने धुरंधर की तारीफ के साथ-साथ इसके कुछ डायलॉग्स की आलोचना की। वहीं, अब हाल ही उन्होंने एक्टर्स के फैन क्लब्स से फिल्म क्रिटिक्स को मिलने वाले नेगेटिव रिव्यू के खिलाफ बात की है।
महादेव की भक्ति में डूबीं रवीना टंडन, अक्षय से लेकर सोनू सूद ने फैंस को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
आज पूरे देश में महाशिवरात्रि के पर्व की धूम देखने को मिल रहा है। मंदिरों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ लोग महादेव के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।