Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 05:41 PM

एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों के दिलों पर छा गए। वहीं, अब मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक पर इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है। लंबी...
मुंबई. एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों के दिलों पर छा गए। वहीं, अब मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक पर इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है। लंबी कानूनी उलझनों के बाद अब रिया चक्रवर्ती वापिस अपनी पटरी पर लौट आई हैं और जल्द ही वो एक्टिंग में कमबैक करने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्टिंग में अपनी वापसी और प्यार को लेकर खुलकर बात की। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..
ब्लोटिंग हो रही थी..आयशा खान ने पीरियड्स में शूट किया था 'धुरंधर' का सॉन्ग, बोलीं-रोना आ गया था
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर' 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और सारा अर्जुन की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, फिल्म के गाने भी लोगों के बीच चर्चा में रहे। फिल्म के गाने 'शरारत' को भी फैंस ने काफी पसंद किया।
बहुत जल्दी चले गए..एक्टर सुनील थापा के निधन से सदमे में को-स्टार प्रियंका चोपड़ा, मनोज बाजपेयी बोले-आपके साथ यादें...
नेपाली फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ और चर्चित एक्टर सुनील थापा अब इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को 68 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से न सिर्फ नेपाल बल्कि भारतीय फिल्म जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को गहरा सदमा लगा है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत को-एक्टर के लिए भावुक पोस्ट शेयर कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं, एक्टर मनोज बाजपेयी ने भी इंस्टाग्राम पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
3 Doors Down के लीड सिंगर brad-arnold का 47 की उम्र में निधन, स्टेज 4 किडनी कैंसर से थे पीड़ित
बीते दिन जहां फेमस नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर सुनील थापा के निधन ने लोगों का दिल तोड़ दिया था, वहीं अब हाल ही में हॉलीवुड फेमस सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड के निधन की खबर सामने आई है। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर का बीते शनिवार को निधन हो गया। कुछ महीने पहले उन्हें स्टेज 4 किडनी कैंसर का पता चला था और वह 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।
रिलीज के 16वें दिन बॉर्डर 2 ने की जबरदस्त कमाई, की 300 करोड़ क्लब में एंट्री
बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को पर्दे पर रिलीज हुई थी। देशभक्ति पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शक के बीच काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म अच्छी-खासी कमाई करती नजर आ रही है। वहीं, रिलीज के 16 दिनों में 'बॉर्डर 2' ने भारतीय बाजार में 300 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।
सुशांत की मौत के 6 साल बाद रिया ने प्यार के लिए खोले दिल के दरवाजे, कहा- मुझे प्यार पर भरोसा है
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह विवादों में घिर गई थीं। लंबी कानूनी उलझनों के बाद अब रिया वापिस अपनी पटरी पर लौट आई हैं और जल्द ही वो एक्टिंग में कमबैक करने जा रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक्टिंग में अपनी वापसी और प्यार को लेकर खुलकर बात की।
ब्राउन आउटफिट में सोनम कपूर का बॉसी लुक, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती मॉम-टू-बी के चेहरे पर दिखा अलग ही Glow
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज से गुजर रही हैं। वह जल्द ही सोनम कपूर पति आनंद आहुजा के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। ऐसे में वह अपने इस दौर को फुल एंजॉय करते हुए जी रही हैं। इसी बीच हाल ही में सोनम ने लेटेस्ट मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
मेंटल हेल्थ के कारण बदली इमरान खान की जिंदगी, बोले-अंदर ही अंदर एंग्जायटी मुझे जकड़े जा रही थी
सुपरस्टार आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में नजर आए थे। हालांकि, बाद में उन्होंने मनपसंद रोल्स नहीं मिने का हवाला देकर फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। इस लंबे ब्रेक के बीच उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्हें तलाक और मेंटल हेल्थ जैसी समस्याओं को फेज करना पड़ा। वहीं, अब हाल ही में इमरान ने मेंटल हेल्थ के कारण बदली अपनी जिंदगी के बारे में बात की।
अरिजीत सिंह की तरह ही रिटायरमेंट लेंगे विशाल ददलानी! कहा-'मेरा भी ऐसा करने का इरादा है'
सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया। लगता है अब उनकी की राह पर फेमस सिंगर विशाल ददलानी भी चलना चाह रहे हैं। क्योंकि हाल ही में उन्होंने अरिजीत की बात का सपोर्ट करते हुए ऐसी बात कही है कि जिससे लोग यही सोच रहे हैं कि विशाल ददलानी भी सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे।
‘रामायण’ में रिप्लेस किए जाने पर विक्रांत मैसी ने दी सफाई, बाद में डिलीट किया पोस्ट, जानें क्या कहा?
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित अपमकिंग फिल्म ‘रामायण’ इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में एक्टर रणबीर सिंह तो सई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, ऐसी भी खबर सामने आई थी कि ‘रामायण’ में मेघनाद के किरदार के लिए विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया है। लेकिन, बाद में कहा गया कि उन्हें इस रोल से रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं, हाल ही में विक्रांत ने खुद को फिल्म से रिप्लेस किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी।
वैलेंटाइन वीक में थिएटर्स में दोबारा रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा', अहान-अनीत की केमिस्ट्री पर दर्शकों ने फिर बरसाया प्यार
एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा ने साल 2025 में रिलीज हुई 'सैयारा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अपनी पहली ही फिल्म से दोनों दर्शकों के दिलों पर छा गए। न सिर्फ दिलों पर बल्कि बॉक्स-ऑफिस पर भी 'सैयारा' ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। दोनों की केमिस्ट्री को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। दरअसल, ये फिल्म एक लव स्टोरी पर आधारित है। ऐसे में इसके मेकर्स ने वैलंटाइंस वीक पर इसे फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है।