Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 04:29 PM

सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया। लगता है अब उनकी की राह पर फेमस सिंगर विशाल ददलानी भी चलना चाह रहे हैं। क्योंकि हाल ही में उन्होंने अरिजीत की बात का सपोर्ट करते हुए ऐसी बात कही है कि...
मुंबई. सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया। लगता है अब उनकी की राह पर फेमस सिंगर विशाल ददलानी भी चलना चाह रहे हैं। क्योंकि हाल ही में उन्होंने अरिजीत की बात का सपोर्ट करते हुए ऐसी बात कही है कि जिससे लोग यही सोच रहे हैं कि विशाल ददलानी भी सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे।

अरिजीत सिंह के सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर रिएक्ट करते हुए हाल ही में विशाल ददलानी ने कहा 'हर इंसान को बिना किसी सवाल के अपने फैसले लेने का हक है। अगर आपको पूछना ही है तो उनसे पूछिए। हमें उनकी जिंदगी के फैसले के बारे में कोई राय रखने की जरूरत नहीं है। यह कुछ ऐसा है जिसका इंतजार किया जा सकता है। जब वह अपने अगले स्टेज पर पहुंचेंगे, तो उसका आनंद लिया जा सकता है।'

विशाल ददलानी ने आगे कहा 'आखिर में आपको अपने लिए जीना होता है। जहां तक अरिजीत की बात है, अपने लिए जियो, मेरे भाई। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं। मेरा भी ऐसा ही करने का इरादा है। आपको अपने काम से प्यार होना चाहिए, खुश रहना चाहिए और अपने फैसले खुद लेने चाहिए।'

बर्नआउट के बारे में ददलानी ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि बर्नआउट जैसी कोई चीज होती है। हम म्यूजिक नाम के एक समुद्र में रहते हैं। कभी आप यहां जाना चाहते हैं, कभी वहां। जब तक आप जो कर रहे हैं उसका आनंद ले रहे हैं, तब तक कोई फर्क नहीं पड़ता। किसी और चीज पर भी ध्यान दें। हवाई जहाज उड़ाएं, दौड़ें, ट्रेकिंग करें, तैरने जाएं।'