‘रामायण’ में रिप्लेस किए जाने पर विक्रांत मैसी ने दी सफाई, बाद में डिलीट किया पोस्ट, जानें क्या कहा?

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 04:34 PM

vikrant massey clarifies being replaced in ramayana later deletes the post

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित अपमकिंग फिल्म ‘रामायण’ इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में एक्टर रणबीर सिंह तो सई पल्लवी माता सीता के रोल में...

मुंबई. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित अपमकिंग फिल्म ‘रामायण’ इस साल की चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस मूवी को बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म में एक्टर रणबीर सिंह तो सई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, ऐसी भी खबर सामने आई थी कि ‘रामायण’ में मेघनाद के किरदार के लिए विक्रांत मैसी को अप्रोच किया गया है। लेकिन, बाद में कहा गया कि उन्हें इस रोल से रिप्लेस कर दिया गया है। वहीं, हाल ही में विक्रांत ने खुद को फिल्म से रिप्लेस किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी।


 क्या बोले विक्रांत?
दरअसल, विक्रांत मैसी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘मैं इन खबरों पर विराम लगाता हूं। मैं कभी भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं था। बहरहाल, रामायण फिल्म की पूरी कास्ट को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर ये मूवी देखने जाऊंगा।’ हालांकि, बाद में एक्टर ने ये पोस्ट डिलीट भी कर दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

एक रिपोर्ट के मुताबिक राघव जुयाल ‘रामायण’ में मेघनाद का किरदार निभा सकते हैं। उनका किरदार ‘रामायण पार्ट टू’ में नजर आएगा, जो 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी।  


बता दें, फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर के अलावा  साउथ एक्टर यश, सनी देओल और रवि दुबे जैसे स्टार्स लीड रोल में नजर आंएगे। इसका पहला पार्ट इस दिवाली (2026) में सिनेमाघरों में रिलीज होगा। वहीं इस  दूसरा भाग 2027 दिवाली को रिलीज होगा।
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!