Bollywood Top 10: 3 बहनों के सुसाइड मामले पर सोनू सूद ने किया रिएक्ट, महिला सफाई कर्मचारी को रजनीकांत ने भेंट की सोने की चेन

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Feb, 2026 06:12 PM

read bollywood top 10 news

सुपरस्टार रजनीकांत अपने शानदार अभिनय के साथ साथ अपने बड़प्पन और दरियादिली से भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। हाल ही में रजनीकांत ने एक महिला सफाई कर्मचारी को अपने घर बुलाकर सोने की चेन से सम्मानित किया। इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही...

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत अपने शानदार अभिनय के साथ साथ अपने बड़प्पन और दरियादिली से भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। हाल ही में रजनीकांत ने एक महिला सफाई कर्मचारी को अपने घर बुलाकर सोने की चेन से सम्मानित किया। इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही  वायरल हो गईं। वहीं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस पर अपना रिएक्शन दिया है और साथ ही सरकार से बच्चों के सोशल मीडिया पर इस्तेमाल को रोकने की गुजारिश की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

गाजियाबाद में 3 बहनों के सुसाइड मामले पर सोनू सूद ने किया रिएक्ट- मैने पहले ही गुहार लगाई थी कि 16 साल के बच्चों को..

उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से हाल ही में एक शॉकिंग मामला सामने आया, जहां तीन बहनों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक, वो कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं और कोरियन लड़कों से ही शादी करना चाहती थी। जब उनके पिता ने उनका फोन बंद कर दिया, तो उन्होंने ऐसा नौवी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। इस मामले ने हर किसी का दिमाग सन्न कर दिया है। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है।
 
 
महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से इम्प्रेस हुए रजनीकांत, घर बुलाकर सोने की चेन से किया सम्मानित  
सुपरस्टार रजनीकांत अपने शानदार अभिनय के साथ साथ अपने बड़प्पन और दरियादिली से भी हमेशा फैंस का दिल जीतते हैं। हाल ही में रजनीकांत ने एक महिला सफाई कर्मचारी को अपने घर बुलाकर सोने की चेन से सम्मानित किया। इस पल की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आई तो वो तुरंत वायरल हो गईं। वहीं, फैंस रजनीकांत की इस दरियादिली की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।


‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले तृप्ति डिमरी ने करवाया स्टनिंग फोटोशूट 
बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बीते कुछ सालों में अपनी मेहनत, टैलेंट और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक्टर शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वहीं, इससे पहले तृप्ति ने एक स्टनिंग फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने फैंस का दिल धड़का दिया है।
 

 
विवादों में घिरी मनोज बाजपेयी की ‘घूसखोर पंडित’, फिल्म के नाम को लेकर हुई रिलीज पर रोक लगाने की मांग

मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली इस फिल्म के टाइटल को लेकर अब मामला सीधे दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म का नाम ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और अपमानजनक है। 

5 सालों की उठा-पटक के अब धमाकेदार वापसी करेंगी रिया चक्रवर्ती, बोलीं- जिंदगी वही है जो आपके साथ होती है
 

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की ज़िंदगी में गहरा तूफान आया। कानूनी जांच, मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक आलोचनाओं ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने करीब 28 दिन भायखला जेल में बिताए। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आईं। लंबे समय तक चली जांच के बाद आखिरकार उन्हें मार्च 2025 में क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि, इन पांच सालों के बीच रिया की पूरी तरह बदल गई। वहीं, अब पांच सालों तक जिंदगी में चली उठा-पटक के बाद रिया और मजबूत होकर सामने आई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।
 
 
सैलून के बाहर उम्र को मात देती नजर आईं 52 की मलाइका अरोड़ा, ऑल ब्लैक लुक में काटा बवाल

कोई इवेंट हो या कैजुअल आउटिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक से उम्र को मात देती नजर आती है। 52 साल की एक्ट्रेस अपने बोल्ड एंड स्टाइलिश लुक से हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। हाल ही में मलाइका को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जहां लोगों नजरें उनकी बोल्डनेस पर ही थमी रह गईं। मलाइका का इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

एक्टिंग छोड़ने के सालों बाद 'रम्बा हो' को लेकर चर्चा में आई कल्पना अय्यर, बताया क्यों किया था इंडस्ट्री से किनारा?
  सत्ते पे सत्ता, बड़े दिलवाला और लाडला जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस कल्पना अय्यर इन दिनों खूब चर्चा में हैं। वजह है उनका 1981 का आइकॉनिक सॉन्ग रम्बा हो, जो सालों बाद अब काफी ट्रेंड कर रहा है। सालों पहले फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी कल्पना ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि उनका ये गाना आज के समय में इतना हिट भी होगा। वहीं, इन सबके बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूरी क्यों बनाई थी।

 

पति संग झगड़े के बीच चंद्रिका ने नए लड़के संग शेयर किया किलसा देने वाला वीडियो, बिदके युगम 

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे  और इसके बाद वह एक लड़के संग काफी क्लोज नजर आई। इसके बाद चंद्रिका ने उसी लड़के के साथ एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वो हसीना की मांग भरता दिखता है। इन सबके बीच चंद्रिका के पति का एक वीडियो सामने आया है, जो उन्हें चेतावनी देता दिख रहा है।
 
 
गायकों बहुत शोषण होता है..अरिजीत के रिटायरमेंट के बाद अभ‍िजीत सावंत का शॉकिंग खुलासा
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। उनके इस फैसले का कोई सपोर्ट करता नजर आया तो कोई दुख जाहिर करता दिखा। वहीं, हाल ही में अरिजीत के फैसले के बाद सिंगर अभिजीत सावंत ने शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए गायकों को कम भुगतान मिलने का मुद्दा भी उठाया।
 
 
नाम और तस्वीर के दुरुपयोग को लेकर विवेक ओबेरॉय ने किया कोर्ट का रुख, पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की लगाई गुहार

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी पहचान और छवि के दुरुपयोग को लेकर काफी परेशान दिख रहे हैं। अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए हाल ही में एक्टर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक अहम याचिका में कोर्ट से आग्रह किया कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति, संस्था या डिजिटल प्लेटफॉर्म उनके नाम, आवाज, फोटो, वीडियो या उनकी पहचान से जुड़ी किसी भी चीज का इस्तेमाल न कर सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!