आखिरी वक्त पर नसीरुद्दीन को यूनिवर्सिटी में आने से किया गया मना, एक्टर ने सरकार पर कसा तंज, कहा-'सत्ता में बैठे लोगों..

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Feb, 2026 05:48 PM

naseeruddin prevented from attendinguniversity event actor criticized govt

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर को मुंबई यूनिवर्सिटी के 'जश्न-ए-उर्दू इवेंट' में बुलाया गया था, लेकिन इवेंट के ऐन मौके पर उन्हें मना कर दिया गया और बाद में इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने खुद...

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर को मुंबई यूनिवर्सिटी के 'जश्न-ए-उर्दू इवेंट' में बुलाया गया था, लेकिन इवेंट के ऐन मौके पर उन्हें मना कर दिया गया और बाद में इल्जाम लगाया गया कि उन्होंने खुद इवेंट में आने से मना कर दिया। वहीं, हाल ही में इस हरकत पर नसीरुद्दीन शाह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में एक लेख में नसीरुद्दीन शाह ने बताया कि उनके हर मामले पर बेबाकी से राय रखने के कारण उनका इंविटेशन कैंसिल हुआ। इस कार्यक्रम का उन्‍हें बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि उन्हें छात्रों से जुड़ना बहुत लंबे समय से बहुत अच्‍छा लगता है।

एक्टर ने कहा, 'मैंने कभी भी खुद को 'विश्वगुरु' कहने वाले की तारीफ नहीं की है। यहां तक कि वो जिस तरह से खुद को पेश करते हैं मैं उनकी आलोचना करता रहा हूं। उनका घमंड मुझे बुरा लगता है। पिछले 10 सालों में उनके किए गए किसी भी काम से मैं प्रभावित नहीं हुआ हूं। मैंने अक्सर सत्ताधारी सरकार के कई कामों की आलोचना की है। आगे भी करता रहूंगा।

उन्होंने लिखा, 'ये वो देश नहीं है, जिसमें मैं बड़ा हुआ। जिसने मुझे प्यार करना सिखाया।'

आगे एक्टर ने अंग्रेजी लेखक जॉर्ज ऑरवेल की किताब '1984' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 'थॉट पुलिस' के उदय, निगरानी, और एक ऐसा कल्चर की बात है, जहां असहमति को देशद्रोह माना जाता है। जो कभी जो दो मिनट की नफरत होती थी, वह अब 24 घंटे की नफरत बन गई है। 'महान नेता' की तारीफ नहीं करने को देशद्रोह और आपको देशद्रोही करार दिए जाने का खतरा बढ़ता जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!