पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद मां प्रकाश कौर संग सनी देओल की पहली प्रेजेंस, बॉर्डर 2 की रिलीज के बीच वायरल हुआ एक्टर का वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jan, 2026 01:13 PM

after the demise of father dharmendra sunny deol first appearance with mother

एक्टर सनी देओल की मच अवेटड फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे पहले दिन दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। वहीं, फिल्म की रिलीज के बीच हाल ही में सनी देओल को अपनी मां प्रकाश कौर के साथ देख गया, जहां वे उनका हाथ पकड़े नजर आए।...

मुंबई. एक्टर सनी देओल की मच अवेटड फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसे पहले दिन दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। वहीं, फिल्म की रिलीज के बीच हाल ही में सनी देओल को अपनी मां प्रकाश कौर के साथ देख गया, जहां वे उनका हाथ पकड़े नजर आए। एक्टर का यह वीडियो  सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है।

 

यह वीडियो इसलिए भी खास है, क्योंकि एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल पहली बार अपनी मां के साथ नजर आए हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी अपनी मां प्रकाश कौर का हाथ थाम कर धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं और बड़ी सावधानी से कार की ओर बढ़ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का खूब दिल जीत रहा है और यूजर्स इस पर खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

'

 

बता दें, अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आए हैं।
  
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!