विजय देवरकोंडा की दुल्हनिया बनीं रश्मिका, धोती पहन दूल्हा बने एक्टर, शेयर किया पहला पोस्ट तो मिली जमकर बधाइयां

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 10:44 AM

rashmika mandanna marries to vijay deverakonda shared first post after wedding

साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 26 फरवरी को तेलुगू रीति रिवाज से शादी रचाई है। कपल की शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में...

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के फेमस स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 26 फरवरी को तेलुगू रीति रिवाज से शादी रचाई है। कपल की शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच बने आईटीसी मोमेंटोस में हुई है। वहीं, रश्मिका का हाथ थामने के बाद विजय देवरकोंडा ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें फैंस को दिखाई हैं। कपल को दूल्हा-दुल्हन बने देख उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं और लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

 

विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की कई तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- एक दिन, मुझे उसकी बहुत याद आई।
मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता।
जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज़्यादा अच्छा लगता।
जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज़्यादा मज़ेदार और कम सज़ा वाला होता।
जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी - बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूँ।
तो, मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त बनाई... अपनी पत्नी। 😀❤️
26.02.2026

फैंस को एक्टर का ये पोस्ट काफी पसंद आ रहा हैं और वे उनकी शादी की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari

 

कपल की शादी कल सुबह 8 बजे के मुहूर्त पर वर के परिवार की आंध्रा रस्मों के हिसाब से शादी हुई और शाम को रश्मिका पक्ष के परिवार अनुसार कोडवा रिवाजों से फेरे हुए। 

PunjabKesari
सामने आई तस्वीरों में रश्मिका का बेहद अलग दुल्हन लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रश्मिका ने अपनी शादी में रेड कलर की गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने के आभूषण कैरी किए।

 

PunjabKesari

माथा पट्टी, गले में लंबा सा हार, नाक में नथनी, कानों में झूमक और हाथों में चूड़ियां और हाथ फूल उनके लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ओवरऑल लुक में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

 

वहीं, विजय देवरकोंडा धोती पहन अपनी शादी में दूल्हा बने। इसके साथ उन्होंने रेड शॉल कैरी किया और कमर, गले, कानों और बाजू पर सोने के गहने पहने। एक साथ दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही है। 

 PunjabKesari


शादी में दोनों हंसी मज़ाक करते हुए रस्मों को पूरा कर रहे हैं। एक तस्वीर में रश्मिका प्यार से विजय के माथे को चूमती दिखती है। दूसरी फोटो में दोनों एक मटके में हाथ डाल कुछ ढूंढ रहे हैं।

PunjabKesari

अगली तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी के गले में माला पहनाते नजर आ रहे हैं। अन्य तस्वीरों में भी दूल्हा-दुल्हन का बेहद प्यारा अंदाज देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari

बता दें, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खबरें काफी लंबे से सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि कपल ने कभी भी अपने वेडिंग की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। ये भी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय ने अक्टूबर 2025 में बहुत ही सादगी के साथ सगाई कर ली है, लेकिन इस पर भी उन्होंने ऑफिशियली कुछ नहीं कहा। वहीं, अब 26 फरवरी को शादी रचाकर विरोश में अपने फैंस को खुश कर दिया है।
PunjabKesari

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!