शादी से पहले रश्मिका ने होस्ट किया डिनर, विजय देवरकोंडा ने पूल में खेला वॉलीबॉल, शेयर की एंजॉयमेंट की झलकियां

Edited By suman prajapati, Updated: 24 Feb, 2026 11:41 AM

rashmika hosted dinner before wedding vijay deverakonda played volleyball

साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना  लंबी अटकलों के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वे 26 फरवरी 2026 को शादी करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने...

मुंबई. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना  लंबी अटकलों के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि वे 26 फरवरी 2026 को शादी करेंगे। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, शादी की रस्मों से पहले दोनों सितारे अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।


उदयपुर में होगी शाही शादी
रश्मिका और विजय राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं। उनकी शादी उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों में बसे ITC Hotels The Momentos Udaipur में होगी। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद निजी रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

 

PunjabKesari

विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह दोस्तों के साथ पूल में वॉलीबॉल खेलते नजर आए। तस्वीर में बॉल हवा में उछलती दिख रही है और सभी खिलाड़ी पूरे जोश में खेलते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

वहीं रश्मिका मंदाना ने भी अपने प्राइवेट डिनर की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने दोस्तों के लिए खास जापानी डिनर होस्ट किया। तस्वीर में खूबसूरती से सजी डाइनिंग टेबल दिखाई दे रही है, जिसे पिंक लिली, हरे हाइड्रेंजिया, हरे सेब और अंगूरों से सजाया गया है। टेबल पर रखा स्पेशल मेन्यू कार्ड जापानी व्यंजनों की ओर इशारा कर रहा है।

 

‘VIROSH’ बना खास आकर्षण

डिनर टेबल पर रखे नैपकिन पर ‘VIROSH’ लिखा था, जो विजय और रश्मिका के नामों को मिलाकर बनाया गया एक प्यारा सा नाम है। यह डिटेल फैंस को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।


पहले भी उड़ी थी सगाई की खबर

पिछले साल अक्टूबर में ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि दोनों ने हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई कर ली है। हालांकि, उस समय कपल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। अब शादी के ऐलान के बाद फैंस इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!