Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 05:31 PM

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की थी। 7 नवंबर 2025 को दोनों एक प्यार से बेटे के पेरेंट्स बने। बेटे जन्म के बाद से ही कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और लाइमलाइट से दूरी बना ली और...
मुंबई. एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की थी। 7 नवंबर 2025 को दोनों एक प्यार से बेटे के पेरेंट्स बने। बेटे जन्म के बाद से ही कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और लाइमलाइट से दूरी बना ली और अपना अधिकतर समय परिवार के साथ बिता रही हैं। हाल ही में उनके बेटे ने तीन महीने पूरे किए हैं और इस खास मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उसे एक प्यारा सा सरप्राइज भेजा है, जिसकी झलक कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिखाई है।
दरअसल, आलिया भट्ट के क्लोदिंग ब्रांड Ed-a-Mamma ने नन्हे विहान के लिए क्यूट खिलौने और बेबी आउटफिट्स का गिफ्ट हैम्पर भेजा।

कैटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर आलिया द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स की झलक शेयर की। तस्वीर में मुलायम कपड़े और कडल टॉय नजर आए, जिन्हें देखकर साफ था कि ये खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए डिजाइन किए गए हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ इस स्नेहपूर्ण तोहफे के लिए आभार भी जताया।

बता दें कि कपल ने अपने बेटे का नाम विहान कौशल रखा है। हालांकि नाम की घोषणा कर दी गई है, लेकिन अभी तक उन्होंने बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है। फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब वे नन्हे विहान की पहली झलक देख सकेंगे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में नजर आई थीं। इसके बाद से वह फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।
वहीं आलिया भट्ट आने वाले समय में फिल्म लव एंड वॉर में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ विक्की कौशल और रणबीर कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म अल्फा भी है।