Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 05:48 PM

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए टॉक्सिक के नए टीजर की रिलीज का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते...
मुंबई. साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए टॉक्सिक के नए टीजर की रिलीज का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि इसका नया टीजर कब रिलीज होगा।
दरअसल टॉक्सिक फिल्म के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यश की इस मूवी का नया पोस्टर शेयर किया गया। साथ ही जानकारी दी गई कि 20 फरवरी सुबह 9:35 पर टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का नया टीजर रिलीज किया जाएगा।
नए पोस्टर में यश अपने किरदार राया के रूप में खून से लथपथ बर्फीले तूफान के बीच खड़े दिखते हैं। चेहरा आधा छुपा हुआ, हाथ में बोतल, और चारों तरफ बिखरा हुआ अनदेखी तबाही का मंजर। पूरा फ्रेम ऐसा लगता है जैसे किसी मदहोश, खतरनाक और रहस्यमयी दुनिया की झलक हो, जहाँ हर कदम पर सस्पेंस है।
फिल्म में कियारा आडवाणी नादिया के रूप में नजर आएंगी। हुमा कुरैशी एलिज़ाबेथ बनकर दमदार और खतरनाक छवि में दिखेंगी। नयनतारा गंगा के किरदार में नजर आएंगी। तारा सुतारिया रेबेका के रूप में खूबसूरत लेकिन रहस्यमयी हैं, वहीं रुक्मिणी वसंत मेलिसा के किरदार में संतुलित और प्रभावशाली आभा के साथ नजर आएंगी। बता दें, टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।