अब नहीं जारी होगा सलीम खान की हेल्थ पर बुलेटिन, 'लास्ट एक्शन हीरो' टॉम नूनन का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Feb, 2026 06:15 PM

read the big news from the entertainment world

. सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं, बीते दिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन...

मुंबई. सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं, बीते दिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया था। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि अब उनकी सेहत से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं की जाएगी। तो दूसरी हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और निर्देशक टॉम नूनन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 


स्मोकिंग जोन होना चाहिए..जेल से रिहाई के बाद राजपाल यादव ने कर डाली ये डिमांड 
 
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं। वे लगभग 11 दिन जेल में बिताकर 17 फरवरी को रिहा हुए। वहीं, रिहाई के बाद एक्टर ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत की और जेल के अनुभव शेयर किए। इस दौरान उन्होंने कैदियों की सुविधाओं और जेल व्यवस्था को लेकर कुछ सुझाव भी दिए, जिनमें एक मांग ने खास तौर पर ध्यान खींचा।
 
 
पति निक संग The Bluff के प्रीमियर में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, कैमरों की फ्लैश के बीच Lipkiss करता दिखा कपल
एक्ट्रेस काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म The Bluff को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, हाल ही में लॉस एंजेलिस में इस फिल्म की प्रीमियर नाइट आयोजित की गई, जहां प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही इस जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते नजर आए।
 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका की शादी की तैयारियां शुरू? अटकलों के बीच लाइटों से जगमगाया एक्टर का घर 

एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पिछले काफी समय से अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। हाल के दिनों में दोनों की शादी की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर जोर पकड़ लिया है। हालांकि, अब तक न तो विजय और न ही रश्मिका ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विजय देवरकोंडा का घर रोशनी और सजावट से जगमगाता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखने के बाद फिर से उनकी शादी की अटकलों को हवा मिल गई है।
 

जेल से छूटते ही भतीजी की शादी में पहुंचे राजपाल यादव, पत्नी संग सलमान के गाने 'सरकी जो सर से धीरे-धीरे' पर किया डांस

एक्टर राजपाल यादव पिछले कई दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 17 फरवरी को एक्टर 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से छूटकर आए हैं और भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव पहुंच गए हैं। राजपाल यादव की भतीजी की शादी आज ही यानी 19 फरवरी को होने वाली है। इसी बीच, शादी के फंक्शन्स से एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह धोती कुर्ता पहने सलमान खान के गाने तेरी चुनरिया गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
 

पैपराजी को देख जया बच्चन ने फेरा मुंह, फिर दिखाई उंगली, वीडियो देख लोगों ने फिर किया एक्ट्रेस को ट्रोल

  
एक्ट्रेस जया बच्चन अपने काम से ज्यादा अपने गुस्सैल और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह कई बार अपने रुखे रवैये को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। उन्हें कई बार पैपराजी पर भड़ास निकालते देखा गया है। वहीं, हाल ही में एक इवेंट फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां वो मीडिया को देखर मुंह घुमाती तो कभी उंगली दिखाती दिखीं। हालांकि, करण जौहर ने इस दौरान माहौल को हल्का बनाने की कोशिश की। जहां के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

 


नीना की समझ से परे है प्यार, 50 की उम्र में शादी करने के सवाल पर बोलीं- समाज में रहना है तो कुछ नियम..

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस ने 50 साल की उम्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी करके सबको चौंका दिया था। इससे पहले उन्होंने सिंगल मदर के तौर पर बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश की। एक्ट्रेस अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, हाल ही में नीना ने बताया कि जिंदगी का बड़ा हिस्सा अकेले बिताने के बाद उन्होंने अचानक शादी क्यों की।
 

मनोरंजन जगत से सामने आई बुरी खबर, 'लास्ट एक्शन हीरो' टॉम नूनन का 74 की उम्र में निधन


सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और निर्देशक टॉम नूनन का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने 14 फरवरी को अंतिम सांस ली। उनके निधन से अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
 
साड़ी इंस्पायर्ड येलो गाउन में छाईं प्रियंका चोपड़ा, सिर पर पल्लू ओढ़ दिखाया संस्कार अंदाज तो थाई स्लिट में फ्लॉन्ट की टोन्ड लेग्स  
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लुक्स को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बीत दिन उन्हें फिल्म द ब्लफ के प्रीमियर में ब्राउन कलर के आउटफिट में लाइमलाइट चुराते देखा गया था। वहीं, अब वह येलो कलर के स्टाइलिश आउटफिट में इंटरनेट पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। फैंस पीसी की इन को खूब लाइक कर रहे हैं। 

 
आलिया भट्ट ने कैटरीना के बेटे के लिए भिजवाया प्यारा सा गिफ्ट, तोहफे की फोटो शेयर कर मिसेज कौशल ने जताया आभार

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर में अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की थी। 7 नवंबर 2025 को दोनों एक प्यार से बेटे के पेरेंट्स बने। बेटे जन्म के बाद से ही कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और लाइमलाइट से दूरी बना ली और अपना अधिकतर समय परिवार के साथ बिता रही हैं। हाल ही में उनके बेटे ने तीन महीने पूरे किए हैं और इस खास मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने उसे एक प्यारा सा सरप्राइज भेजा है, जिसकी झलक कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर दिखाई है।   

सलीम खान की हेल्थ पर अब कोई बुलेटिन नहीं होगा जारी, फैमिली ने लिया बड़ा फैसला 

सलमान खान के पिता सलीम खान बीते मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हुए थे। परिवार ने अभी तक सलीम खान की हेल्थ को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। वहीं, बीते दिन बुधवार को लीलावती अस्पताल ने दिग्गज स्क्रीन राइटर ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट दिया था और बताया था कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वहीं, अब सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब उनकी सेहत से जुड़ी कोई अपडेट शेयर नहीं की जाएगी। यह फैसला उनके परिवार की तरफ से लिया गया है, तो आइए जानते हैं इसकी वजह

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!