राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, जल्द ही मां बनने वाली हैं सुरभि ज्योति..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Feb, 2026 06:30 PM

rajpal yadav to surbhi jyoti read bollywood top news

. बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें  एक्टर को कोई राहत नहीं मिली और अगली सुनवाई 16 फरवरी (सोमवार) तक...

मुंबई. बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसमें  एक्टर को कोई राहत नहीं मिली और अगली सुनवाई 16 फरवरी (सोमवार) तक के लिए टाल दी है। टीवी शो कबूल है की जोया यानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति शादी के करीब डेढ़ साल खुशखबरी अनाउंस की है। एक्ट्रेस जल्द ही पति सुमित सूरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

'डॉसन क्रीक' फेम James Van Der Beek का कैंसर से निधन, इंडस्ट्री में पसरा सन्नाटा

हॉलीवुड सिनेमा जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है।अमेरिकी टेलीविजन की लोकप्रिय सीरीज़ ‘डॉसन क्रीक’ फेम एक्टर जेम्स वैन डेर बीक अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 48 की उम्र में बुधवार सुबह निधन हो गया। एक्टर पिछले कुछ समय से कोलोरेक्टल कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।
 
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिला धमकी भरा मेल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बॉलीवुड इंडस्ट्री से इन दिनों एक के बाद सेलेब्स को धमकी मिलने और हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं।फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद एक्टर रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप के जरिए धमकी मिलने की खबर आई थी। वहीं, अब सलमान खान के जीजा व एक्टर आयुष शर्मा को कथित तौर पर एक धमकी भरा ईमेल मिलने का मामला सामने आया है। 
 
 

Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने 16 फरवरी तक टाली अगली सुनवाई

 
बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।  दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी (सोमवार) तक के लिए टाल दी है। अब इस याचिका पर आगे की बहस सोमवार को होगी।

 

शादी के डेढ़ साल बाद मां बनने जा रहीं सुरभि ज्योति, पति संग खास अंदाज में अनाउंस की पहली प्रेग्नेंसी

टीवी शो कबूल है की जोया यानी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है। शादी के करीब डेढ़ साल बाद एक्ट्रेस अपने बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। जी हां, सुरभि ज्योति जल्द ही पति सुमित सूरी के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हाल ही में यह खुशखबरी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बेहद ही खास अंदाज में अपने फैंस को दी है।
  
सिर्फ अनाउंसमेंट न करें, सच में भागीदार बने..राजपाल यादव की मदद करने वालों को मीका सिंह की खास गुजारिश
एक्टर राजपाल यादव इन दिनों काफी मुसीबतों से घिरे हुए हैं। चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। कर्जे के बोझ तले दबे राजपाल यादव की मदद के लिए कई सेलिब्रेटीज आगे आए हैं और उन्हें लाखों की राशि देकर राहत देने का ऐलान किया है। इसी बीच सिंगर मीका सिंह ने राजपाल यादव को लेकर एक खास गुजारिश की है। सिंगर ने  एक्टर, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स, जिन्होंने राजपाल के साथ काम किया है उनसे आगे बढ़कर मदद करने की अपील की है। खुद मीका ने एक्टर की मदद के लिए 11 लाख रुपए की राशि दी है। 

हमारा रिश्ता खत्म होने का इंतजार..निक से अलग होने की अफवाहों पर प्रियंका ने किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर अक्सर ग्लैमर वर्ल्ड के सितारों की डेटिंग, शादी और तलाक की अफवाहें सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिनकी अब तक अलग होने की अफवाहें उड़ चुकी हैं, लेकिन वे इन अटकलों का जवाब भी अच्छे से देना जानते हैं। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड की देसी गर्ल ने एक वक्त अपने पति निक जोनस से अलग होने की अफवाहें उड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी और करारा जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।


राजपाल यादव के बड़े भाई ने खोली पोल, कहा- अभी तक कोई पैसे नहीं मिले

मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस मामले में उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, क्योंकि वे कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाए थे। राजपाल के जेल जाने के बाद फिल्म कई सेलेब्स सार्वजनिक तौर पर उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए, जिसका हाल ही में उनकी पत्नी ने आभार जताया। वहीं, हाल ही में राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने अलग ही खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके परिवार को अब तक किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद प्राप्त नहीं हुई है। राजपाल के भाई के दावों के बाद हर कोई हैरान है।


जेल या बेल? राजपाल यादव की जमानत याचिका पर कोर्ट का कड़ा रुख, कहा- कानून तो कानून है, फिर बहस क्यों?
बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों एक चेक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि तय समय पर राशि का भुगतान न होने के चलते मामला अदालत तक पहुंचा और बाद में सजा सुनाई गई। कर्जा चुका पाने में असमर्थ रहने पर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर कर दिया था। 12 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। तो आइए जानते हैं क्या कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया।


 फिल्मी पर्दे से ऑपरेशन थिएटर तक, एक्ट्रेस श्रीलीला ने हासिल की MBBS की डिग्री
 

एक्ट्रेस श्रीलीला ने साबित कर दिया है उनमें सिर्फ एक्टिंग का टैलेंट ही नहीं है, बल्कि वो मल्टी टैलेंटड हैं। वह एक समय में कई चीज़ों को साथ लेकर चलती हैं। श्रीलीला ने पिछले 6 सालों में फिल्मों में एक्टिंग करते हुए अपनी MBBS की पढ़ाई भी पूरी की है और अब वह ऑफिशियल डॉक्टर भी बन चुकी हैं। हाल ही में उनकी कॉन्वोकेशन सेरेमनी हुई, जिसमें उन्हें डॉक्टर की डिग्री से सम्मानित किया गया है। उनकी इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 

'घूसखोर पंडित' के मेकर्स को SC की फटकार, कहा- पहले बदला हुआ नाम बताओ, तब रिलीज होगी फ‍िल्म

एक्टर मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'घूसखोर पंडित' रिलीज से पहले ही विवादों का सामना कर रही है। पिछले दिनों फिल्म के टाइटल में ‘पंडित’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई थी और इस पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के टाइटल को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और नेटफ्लिक्स और फिल्ममेकर नीरज पांडे से जवाब मांगा।  कोर्ट ने कहा कि किसी समाज के एक वर्ग को इस तरह के नाम से क्यों बदनाम किया जा रहा है?

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!