सच में मदद या सिर्फ सहानुभूति? राजपाल यादव के बड़े भाई ने खोली पोल, कहा- अभी तक कोई पैसे नहीं मिले

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Feb, 2026 02:16 PM

rajpal yadav elder brother reveals his family hasn t received any money

मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस मामले में उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, क्योंकि वे कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाए थे। राजपाल के जेल जाने के बाद फिल्म...

मुंबई. मशहूर एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी और आर्थिक परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। चेक बाउंस मामले में उन्होंने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, क्योंकि वे कथित तौर पर 9 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं चुका पाए थे। राजपाल के जेल जाने के बाद फिल्म कई सेलेब्स सार्वजनिक तौर पर उनकी आर्थिक मदद के लिए आगे आए, जिसका हाल ही में उनकी पत्नी ने आभार जताया। वहीं, हाल ही में राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने अलग ही खुलासा किया है। उनका कहना है कि उनके परिवार को अब तक किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद प्राप्त नहीं हुई है। राजपाल के भाई के दावों के बाद हर कोई हैरान है।
 

 
राजपाल यादव के बड़े भाई श्रीपाल यादव ने सेलेब्स के आर्थिक मदद करने के दावों की पोल खोलते हुए कहा कि अभी तक उन्हें कोई पैसे नहीं मिले हैं।

भाई ने खोली पोल

हाल ही में एक चैनल से बातचीत में राजपाल यादव के भाई ने पूछा कि कहां हैं मदद के वो पैसे? उन्होंने कहा- राजपाल की कई लोगों ने मदद करने की बात कही है। अगर ऐसा है तो वो बताएं पैसा कहां दिया गया है? जो शख्स राजपाल का अकाउंट हैंडल करते हैं, उन्होंने अभी तक किसी तरह की फाइनेंसियल हेल्प को कंफर्म नहीं किया है। मेरा पूछना है कि अगर मदद की है तो पैसा कहां दिया है? किसे दिया है? इसकी खबर क्यों राजपाल की फैमिली को नहीं है। अगर किसी ने सच में मदद की है तो राजपाल का परिवार उनका शुक्रगुजार रहेगा या फिर सिर्फ सोशल मीडिया पर बयानबाजी हो रही है? अगर ऐसा है तो ये सरासर गलत है।

पत्नी ने जताया था आभार
वहीं, इससे पहले राजपाल यादव की पत्नी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन सभी सेलेब्स की धन्यवाद किया था, जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा था, 'सबसे उनका साथ दिया है। इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है। जो भी लोग आगे आकर मदद कर रहे हैं, उन सबका बहुत- बहुत शुक्रिया।'

राजपाल के मैनेजर ने भी कही थी मदद की बात

इतना ही नहीं, राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने भी बताया था कि एक्टर को इस मुश्किल घड़ी से निकालने के लिए सलमान खान से लेकर अजय देवगन, वरुण धवन और म्यूजिक कंपोजर राव इंद्रजीत यादव ने उनकी आर्थिक तौर पर मदद करने का निर्णय लिया है। 
बता दें, राजपाल यादव की इस बुरे दौर में मदद की पहल सोनू सूद ने की थी और इसके बाद कई सितारों ने खुलकर सोशल मीडिया पर उनकी मदद का ऐलान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!