Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 04:47 PM

एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने इस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया था और अधिकारियों के सामने पैसे न होने की बेबसी जाहिर की थी। मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव के लिए हाल ही...
मुंबई. एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने इस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया था और अधिकारियों के सामने पैसे न होने की बेबसी जाहिर की थी। मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव के लिए हाल ही में सोनू सूद सामने आए थे और उन्हें अन्यों से भी उनकी मदद की गुजारिश की थी। वहीं, सोनू सूद के बाद अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं।
तेज प्रताप यादव ने हाल ही में एक ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जन शक्ति जनता दल परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है। मानवीय करुणा और सहयोग की भावना से मैं ग्यारह लाख रुपये की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।’
सोनू सूद ने ऑफर की थी फिल्म
बता दें, इससे पहले सोनू सूद ने अपने पोस्ट में लिखा था- ‘राजपाल यादव एक टैलेंटेड एक्टर हैं, जिन्होंने कई साल तक हमारी इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है, प्रतिभा की वजह से नहीं, बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, साथियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। भविष्य के कामों के बदले दी जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट दान नहीं, बल्कि सम्मान है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं।’