Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 11:34 AM

फेमस सिंगर सोनू निगम हमेशा अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया, जिसके बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सोनू निगम ने हुब्बली में कॉन्सर्ट किया, जहां भारी तादाद में लोग पहुंचे। इस...
मुंबई. फेमस सिंगर सोनू निगम हमेशा अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया, जिसके बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सोनू निगम ने हुब्बली में कॉन्सर्ट किया, जहां भारी तादाद में लोग पहुंचे। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा श्री साई खो गया। अपने परिजनों से बिछडने के बाद श्री साई काफी घबरा गया और घबराहट में कांपने लगा। ऐसे में सिंगर ने उस बच्चे को अपने पास बुलाकर हौंसला दिया और अपने गाने के जरिए उसकी चिंता को कम कर दिया।
सोनू निगम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि सिंगर मंच पर बच्चे श्री साई के पास हैं और उसे समझा रहे हैं कि सब ठीक है। उन्होंने बच्चे को अपने पास बुलाया और हल्की-फुल्की बातें करते हुए उसे शांत किया। उस पल सोनू ने गाना भी शुरू किया ताकि बच्चे का डर कम हो और उसे लगे कि सब सुरक्षित है। उन्होंने वीडियो में लिखा कि बच्चा अब इतना डर या खोया हुआ महसूस नहीं कर रहा था क्योंकि वो उन्हें देखकर सहज हो गया था।
सोनू ने बच्चे के लिए गाना गाया- 'श्री साई आ जाओ, मम्मी-पापा इसे ले जाओ… इसके मम्मी-पापा खो गए, जल्दी आकर इसे ले जाओ।' उन्होंने बच्चे से मजाक में बोला कि 'पापा-मम्मी तुम्हारे बिना मस्ती कर रहे हैं, पता है?' तब बच्चा मासूमियत से बोलता है कि 'पापा नहीं है' तो फिर सोनू नें पूछा तुम किसके साथ आए हो। तब बच्चे ने बताया की वो यहां अपने चाचू के साथ आया है।
बच्चे की बात सुन सोनू ने मजाक में कहा- 'चाचू, कहां है चाचू? चाचू, छोड़ के चले गए चाची के साथ?' इसके बाद उन्होंने और मजाक में कहा की बड़े भाई ने जिम्मेदारी दी थी और आप ऐसे कर रहे हो। इस पूरे पल ने न सिर्फ ऑडियंस को हंसाया बल्कि बच्चे का डर भी दूर कर दिया था।
थोड़ी खोजबीन के बाद कॉन्सर्ट टीम बच्चे के चाचा तक पहुंच गई और बच्चे को उन्हें सौंप दिया। हालांकि, इससे पहले सोनू ने ये सुनिश्चित किया कि रिश्तेदारी सही है। तभी श्री साई को सुरक्षित घर भेजा गया। अब कॉन्सर्ट से सोनू सूद का ये दिल छू लेने वाला पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।