3 Doors Down के लीड सिंगर का 47 की उम्र में निधन, स्टेज 4 किडनी कैंसर से थे पीड़ित

Edited By suman prajapati, Updated: 08 Feb, 2026 11:32 AM

3 doors down singer brad arnold dies after battling stage 4 kidney cancer

बीते दिन जहां फेमस नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर सुनील थापा के निधन ने लोगों का दिल तोड़ दिया था, वहीं अब हाल ही में हॉलीवुड फेमस सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड के निधन की खबर सामने आई है। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर का बीते...

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते दिन जहां फेमस नेपाली और बॉलीवुड फिल्मों के एक्टर सुनील थापा के निधन ने लोगों का दिल तोड़ दिया था, वहीं अब हाल ही में हॉलीवुड फेमस सिंगर ब्रैड अर्नोल्ड के निधन की खबर सामने आई है। ग्रैमी-नॉमिनेटेड रॉक बैंड 3 डोर्स डाउन के लीड सिंगर का बीते शनिवार को निधन हो गया। कुछ महीने पहले उन्हें स्टेज 4 किडनी कैंसर का पता चला था और वह 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए।

PunjabKesari

 


कैंसर से लड़ रहे थे जंग
बैंड ने एक बयान में सिंगर के निधन की जानकारी देते हुए कहा- अर्नोल्ड कैंसर से अपनी लड़ाई के बाद, अपने परिवार के बीच नींद में ही शांति की सांस ली और दुनिया से चल बसे। 


अर्नोल्ड ने पिछले साल 2025 में मई में अपने कैंसर के बारे में बताया था और कहा था कि क्लियर सेल रीनल कार्सिनोमा उनके फेफड़ों में फैल गया था। बैंड को गर्मियों का टूर कैंसिल करना पड़ा था।

बता दें, 3 डोर्स डाउन बैंड 1995 में मिसिसिपी में बना था और चार साल बाद उसे अपने हिट गाने क्रिप्टोनाइट के लिए ग्रैमी नॉमिनेशन मिला था। बैंड के बयान के अनुसार, अर्नोल्ड ने यह गाना तब लिखा था जब वह 15 साल के थे और मैथ्स क्लास में थे।

  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!