महाकालेश्वर धाम पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, सिर पर दुपट्टा ओढ़े, व्हाइट सूट में अपनी सादगी से जीता दिल

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Feb, 2026 12:04 PM

jacqueline fernandez visited mahakaleshwar dham in simple look

. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बाबा महाकालेश्वर धाम के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों...

मुंबई. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बाबा महाकालेश्वर धाम के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो इस दौरान जैकलीन व्हाइट सूट में बेहद सिंपल लुक में नजर आईं। दुपट्टे को एक्ट्रेस ने सिर पर ढका। उनके चेहरे पर एक अलग ही ग्लो देखने को मिला।

PunjabKesari

मंदिर में एक्ट्रेस माथे पर तिलक लगाए, गले में माला पहने और महाकाल के नाम की चुन्नी ओढ़े दिखीं। इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही खुशी देखने को मिला। जैकलीन दोनों हाथ जोड़े मंदिर में दर्शन करती और पुजारी से प्रसाद लेती दिखीं। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

बता दें, जैकलीन से पहले रविरवार को टीवी निर्माता एकता कपूर, टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव के साथ मंदिर पहुंचीं थी और 12 ज्योतिर्लिंगों में एक महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे। 
 

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!