Edited By suman prajapati, Updated: 05 Feb, 2026 12:56 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बीते कुछ सालों में अपनी मेहनत, टैलेंट और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक्टर शाहिद कपूर के साथ नजर...
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने बीते कुछ सालों में अपनी मेहनत, टैलेंट और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह एक्टर शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। वहीं, इससे पहले तृप्ति ने एक स्टनिंग फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने फैंस का दिल धड़का दिया है।

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में तृप्ति डिमरी ऑरेंज कलर के स्लीवलेस अनारकली सूट में बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
अपने इस लुक को तृप्ति ने वेवी हेयर, ग्लैम मेकअप और हैवी ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। ट्रेडिशनल लुक में तृप्ति का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

तस्वीरों में तृप्ति अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं और हर फ्रेम में उनकी एलिगेंस साफ झलक रही है। उनके इस लुक पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी इस साल साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ भी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। वह संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म को लेकर भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

वहीं, इन दिनों उनकी चर्चित अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ की बात करें तो यह वेलेंटाइन के मौके यानी 13 फरवरी को रिलीज होने के पूरी तरह तैयार है।