रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी ने की बैन की मांग

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Feb, 2026 10:33 AM

shahid kapoor  o romeo  is in controversy before its release

साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से कुछ दिन पहले अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को...

मुंबई. साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के सिनेमाघरों में आने से कुछ दिन पहले अब यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने सोमवार को मुंबई की एक सिविल कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

पिता की अनधिकृत बायोपिक का आरोप

सनोबर शेख का दावा है कि फिल्म उनके दिवंगत पिता हुसैन उस्तरा के जीवन पर आधारित एक अनधिकृत बायोग्राफी है। याचिका में कहा गया है कि फिल्म में उनके पिता को गलत और आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिससे परिवार की छवि को नुकसान पहुंचता है। इसी आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

 

मेकर्स और लेखक के खिलाफ मुकदमा

हुसैन शेख, जिन्हें अंडरवर्ल्ड में हुसैन उस्तरा के नाम से जाना जाता था, उनकी बेटी सनोबर ने फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक विशाल भारद्वाज और पत्रकार-लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है। इस मामले की सुनवाई 6 फरवरी को मुंबई की सिविल कोर्ट में होनी है।

किताब पर आधारित है फिल्म

फिल्म ‘ओ रोमियो’ को हुसैन जैदी की चर्चित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शाहिद कपूर फिल्म में माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में दिखाई देंगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!