ट्विन्स के पेरेंट्स बने राम चरण और उपासना को अल्लू अर्जुन ने दी बधाई, कहा-दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी..

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Feb, 2026 01:08 PM

allu arjun congratulates ram charan and upasana on becoming parents to twins

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल को एक बेटे और एक बेटी यानि जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। इस खुशी के मौके पर परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से लगातार बधाइयों...

मुंबई. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला के घर खुशियों ने एक बार फिर दस्तक दी है। कपल को एक बेटे और एक बेटी यानि जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है। इस खुशी के मौके पर परिवार, दोस्तों और फैंस की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया के जरिए राम चरण और उपासना को दिल से बधाई दी है।


 
अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि राम चरण और उपासना को दोबारा माता-पिता बनते देखना बेहद खुशी की बात है और चारों ओर जश्न का माहौल है। उन्होंने इस नए अध्याय को परिवार के लिए बेहद खास बताया।

PunjabKesari

'दादा' चिरंजीवी के बारे में बात करते हुए, अल्लू ने आगे कहा, "@KChiruTweets गारू और चिट्टिका के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिख रही है। उन्हें और पूरे परिवार के मुस्कुराते चेहरों को देखकर बहुत खुशी हुई। छोटे बच्चों ने अपने आने से दुनिया में बहुत सारी खुशियाँ लाई हैं। दोगुना प्यार, दोगुनी खुशी, एक खूबसूरत नई शुरुआत के लिए।


 


गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन और राम चरण आपस में रिश्तेदार हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और राम चरण की मां सुरेखा भाई-बहन हैं, इस वजह से दोनों सितारे पहले कजिन हैं और उनके बीच गहरा पारिवारिक रिश्ता है।

बता दें, राम चरण और उपासना ने जून 2012 में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे और दिसंबर 2011 में परिवार की सहमति से उनकी सगाई हुई थी। इससे पहले जून 2023 में कपल ने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था। अब जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ ही राम चरण और उपासना का परिवार और भी खुशहाल हो गया है, और फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!