मृणाल ठाकुर ने प्यार को बताया 'खूबसूरत एहसास', कहा- इस धरती पर हर किसी को..

Edited By suman prajapati, Updated: 03 Feb, 2026 01:42 PM

mrunal thakur describes love as a  beautiful feeling

​​​​​​​एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर एक्टर धनुष संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, धनुष के करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को...

मुंबई. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर एक्टर धनुष संग अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। हालांकि, धनुष के करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में जब मृणाल से 'प्यार' के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया।

 
हाल ही में इंटरव्यू में प्यार की परिभाषा देते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा कि उन्हें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। ये आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। 

​​​​​​​


आगे एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।' जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या प्यार में डूबीं महिलाएं ज्यादा दयालु हो जाती हैं? तो उन्होंने कहा, 'ऐसा जरूरी नहीं है। मैं इससे सहमत नहीं हूं। प्यार में सबसे जरूरी है उसे स्वीकार करना। कभी-कभी प्यार पाना और उसे स्वीकार करना बहुत मुश्किल हो जाता है।'
 
मृणाल ने कहा कि प्यार ही एकलौती स्थिर चीज है। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे पाते हैं। एक प्रेमी होती है, एक प्रेमिका होती है। जब कोई प्यार में होता है तो वो 'देने' वाला होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो महिला है या पुरुष। वो कहती हैं, 'जब प्यार होता है तो आप उस इंसान के लिए कुछ भी करते हैं। आप खुद को समर्पित कर देते हैं।'
 
काम की बात करें तो मृणाल ठाकुर जल्द ही 'दो दीवाने सहर में' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी हैं। ये रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!