5 सालों की उठा-पटक के अब धमाकेदार वापसी करेंगी रिया चक्रवर्ती, बोलीं- जिंदगी वही है जो आपके साथ होती है

Edited By suman prajapati, Updated: 05 Feb, 2026 02:14 PM

after years of ups and downs rhea chakraborty is ready to make grand comeback

साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की ज़िंदगी में गहरा तूफान आया। कानूनी जांच, मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक आलोचनाओं ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद...

मुंबई. साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की ज़िंदगी में गहरा तूफान आया। कानूनी जांच, मीडिया ट्रायल और सार्वजनिक आलोचनाओं ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था, जिसके बाद उन्होंने करीब 28 दिन भायखला जेल में बिताए। बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह बाहर आईं। लंबे समय तक चली जांच के बाद आखिरकार उन्हें मार्च 2025 में क्लीन चिट दे दी गई। हालांकि, इन पांच सालों के बीच रिया की पूरी तरह बदल गई। वहीं, अब पांच सालों तक जिंदगी में चली उठा-पटक के बाद रिया और मजबूत होकर सामने आई हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपने करियर को नई दिशा देने के लिए तैयार हैं।

PunjabKesari


लंबे संघर्ष के बाद रिया चक्रवर्ती एक बार फिर कैमरे के सामने लौटने के लिए तैयार हैं। लंबे ब्रेक के बाद वह वेब सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए अपने अभिनय करियर की नई शुरुआत कर रही हैं। इस वापसी को लेकर रिया ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका उत्साह, डर और उम्मीद तीनों साफ झलकते हैं। वीडियो में रिया बताती हैं कि उन्हें किसी सेट पर कदम रखे हुए करीब सात साल हो चुके हैं, लेकिन अभिनय के लिए उनका जुनून आज भी वैसा ही है। उन्होंने कहा कि समय ने भले ही उन्हें बदल दिया हो, लेकिन उनके भीतर की वह लड़की अब भी जिंदा है, जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आई थी।  

 

रिया ने वीडियो के जरिए बयां की फीलिंग
रिया के शब्दों में, 'सेट पर गए हुए 7 साल हो गए हैं...लेकिन मैं आज भी वही लड़की हूं जो 17 साल की उम्र में एक्टर बनने का सपना लेकर बॉम्बे आई थी। मेरा एक हिस्सा आगे बढ़ गया, लेकिन एक हिस्सा वहीं रुका रहा और इंतजार करता रहा। और मैं यहां हूं, एक बार फिर अपने चैप्टर 2 में...ऐसा लगता है कि जिंदगी वही है जो आपके साथ होती है जब आप दूसरी योजनाएं बनाने में व्यस्त होते हैं।' अपनी पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव पर भी बात की। रिया ने लिखा कि अक्सर जिंदगी वही मोड़ ले लेती है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती और वही हमें आगे बढ़ना सिखाती है। 

 

 

रिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आखिरी बार वो चेहरे में नजर आई थीं और अब वो सात साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिक्र किए बिना कहा कि उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ था कि काम मिलना बंद हो गया था। अब वो कई सालों बाद कैमरे के सामने वापसी कर रही हैं, जो उन्हें अच्छा लग रहा है।

रिया की इस ईमानदार स्वीकारोक्ति पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। कमेंट सेक्शन में लोग उन्हें हिम्मत, ताकत और नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। 
 
‘फैमिली बिजनेस’ में क्या है खास
‘फैमिली बिजनेस’, नेटफ्लिक्स की सीरीज एक हाई-स्टेक कॉर्पोरेट ड्रामा है, जिसकी कहानी सत्ता, पारिवारिक रिश्तों और विश्वासघात के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो की खास बात यह है कि इसमें पहली बार अनिल कपूर और विजय वर्मा एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है, जो अपनी सशक्त और यथार्थवादी कहानी कहने के लिए जाने जाते हैं। शो की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है, रिया चक्रवर्ती के साथ अनिल कपूर, विजय वर्मा, नेहा धूपिया, रायमा सेन, आकाश खुराना, कंवलजीत सिंह, अनंत नाग, ध्रुव सहगल, नंदिश संधू, टीना देसाई जैसे कई मजबूत कलाकार इसमें शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!