अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट के फैसले से उदास गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा, कहा- हमें आपकी वापसी की जरुरत है

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Jan, 2026 02:03 PM

gadar 2 director anil sharma gets emotional by arijit singh retirement decision

फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने बीते मंगलवार सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। हालांकि, कई सेलेब्रिटी उनके इस फैसले की सराहना भी करते नजर आए थे। वहीं, अब हाल ही में गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा सिंगर...

मुंबई. फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने बीते मंगलवार सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था, जिसने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। हालांकि, कई सेलेब्रिटी उनके इस फैसले की सराहना भी करते नजर आए थे। वहीं, अब हाल ही में गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा सिंगर अरिजीत सिंह के सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने की खबर से इमोशनल हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया अपनी बात रखते हुए कहा कि हम उन्हें वापस चाहते हैं।

 
अनिल शर्मा ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- अरिजीत सिंह सच्चे जीनियस हैं। आपने हमारे लिए खूबसूरत गाने गाए हैं। चाहे जीनियस का तेरा फितूर हो और गदर 2 का दिल झूम। अभी तो और भी बहुत से सॉन्ग मुझको ही नहीं सारी इंडस्ट्री को, सारी जनता को चाहिए तुमसे। उम्मीद है कि जल्द वापस आओगे। क्योंकि एक सिंगर का आनंद और जीवन गीत गाना ही है। थोड़ा सा रेस्ट कीजिए, हम सभी को आपकी वापसी की जरुरत है।



अनिल शर्मा ने अपने पोस्ट में अरिजीत सिंह के दो गाने तेरा फिर और झूम के वीडियोज शेयर किए। तेरा फितूर 2018 में आई फिल्म जीनियस का गाना है। वहीं दिल झूम 2023 में आई फिल्म गदर 2 का गाना है, जिसे अनिल शर्मा ने ही डायरेक्ट किया है। अनिल शर्मा ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर रिएक्ट भी करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अरिजीत सिंह ने अपने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा था कि उनकी ये जर्नी शानदार रही, लेकिन अब वो कोई भी प्लेबैक सिंगिंग के प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह साफ किया था कि वो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। वो म्यूजिक बनाते रहेंगे। वो इंडियन क्लासिकल म्यूजिक बनाएंगे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!