Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 06:12 PM

नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाना ‘सरके चुनर’ अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गया। गाने के लिरिक्स को लेकर आम दर्शकों से लेकर कई सेलेब्स तक ने आपत्ति जताई। खासतौर पर इसके डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस देखने को मिली। गाने...
मुंबई. नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर गाना ‘सरके चुनर’ अपनी रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गया। गाने के लिरिक्स को लेकर आम दर्शकों से लेकर कई सेलेब्स तक ने आपत्ति जताई। खासतौर पर इसके डबल मीनिंग लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस देखने को मिली। गाने को लेकर बढ़ते विरोध के चलते आखिरकार मेकर्स को इसे सभी प्लेटफॉर्म्स से हटाना पड़ा। वहीं, हाल ही में इस गाने को लेकर गीतकार रकीब आलम ने माफी मांगी है।
दरअसल, गाने के बोल विवाद रकीब आलम लिखे हैं। ऐसे में इस गाने पर विवाद को बढ़ता हुआ देख रकीब आलम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे गाने सरके चुनर के लिरिक्स को लेकर जो भी विवाद सामने आया है, मैं उसपर अपनी तरफ से कुछ कहना चाहता हूं। सबसे पहले, मैं ये स्पष्ट करना जरूरी समझता हूं कि इस गाने के हर एक शब्द फिल्म के डायरेक्टर द्वारा लिखे गए ओरिजिनल कन्नड़ लिरिक्स का ही अनुवाद है।'
आगे उन्होंने लिखा, 'इन लिरिक्स में मेरा एक भी मूल शब्द शामिल नहीं है। मैंने सिर्फ वर्ड बाय वर्ड ओरिजिनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया है। फिर भी अगर इस गाने के शब्दों से किसी भी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए दिस से दुख व्यक्त करता हूं। मेरा उद्देश्य कभी भी किसी को हर्ट करना नहीं रहा है। आप सबका प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। धन्यवाद। रकीब आलम'
सेलेब्स का भी आया रिएक्शन
बता दें, केडी फिल्म के इस गाने पर अब तक कई सेलेब्स और लोग आपत्ति जता चुके हैं। हाल ही में कंगना ने रिएक्ट करते हुए कहा था कि इस गाने ने तो सारी हदें पार कर दी हैं।