सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'अगर गोली चल गई तो इग्नोर नहीं होगी..

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2026 02:32 PM

singer gippy grewal receives death threat

अब तक कई फेमस सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं, हाल ही में इस लिस्ट में मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल का नाम भी शामिल हो गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। शिरोमणि अकाली दल...

मुंबई.  अब तक कई फेमस सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं, हाल ही में इस लिस्ट में मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल का नाम भी शामिल हो गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताने वाला शख्स गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देता नजर आ रहा है। 

 

सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा- वह गिप्पी को गोल्डी बरार द्वारा मिलने वाली धमकी से परेशान हैं। क्योंकि भगवंत मान द्वारा सुरक्षा हटाए जाने के तुरंत बाद ही ऐसा हुआ है। सिंगर हाल ही में मुझसे मिले थे। सुखबीर सिंह ने जो ऑडिया जारी किया है उनमें सिंगर को जान से मारने की धमकी के साथ कहा गया कि उन्हें जो मैसेज किया गया था उसका जवाब वह दें। गैंगस्टर चेतावनी देते हुए कहता है कि अगर किसी भी चीज को नजरअंदाज किया तो इसका अंदाज बहुत गंभीर होगा।

 

ऑडियो में शख्स कहता है कि मैं गोल्डी बरार बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुझे कुछ दिनों पहले भी एक मैसेज किया था, लेकिन उसका अभी तक कोई जवाब नहीं आया। मुझे तुझसे कुछ बात करनी है मेरा मैसेज इग्नोर मत करना। क्योंकि मैसेज तो इग्नोर हो सकता है, लेकिन अगर गोली चल गई तो वो इग्नोर नहीं हो पाएगी।

सुखबीर सिंह बादल ने  गिप्पी ग्रेवाल की सुरक्षा हटाने पर सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए इसे गैर जिम्मेदाराना फैसला बताया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!