'ये लव जिहाद है..मुस्लिम बॉयफ्रेंड से मोनालिसा की शादी पर डायरेक्टर सनोज की प्रतिक्रिया, कहा- मैं उसे गंगा का अवतार मानता था

Edited By suman prajapati, Updated: 12 Mar, 2026 12:03 PM

director sanoj mishra reacts on monalisa s marriage to muslim boyfriend

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इस शख्स को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रही थी, लेकिन उनका...

मुंबई. महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इस शख्स को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रही थी, लेकिन उनका परिवार इस रिश्ते के लिए राजी नही था। ऐसे में उन्होंने केरल में फरमान से पहले कोर्ट मैरिज की और फिर मंदिर में जाकर भी शादी कर ली। वहीं, अब मोनालिसा की शादी पर उन्हें फिल्मों में लाने वाले  डायरेक्टर सनोज मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया है। साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि मोनालिसा का सौदा किया गया है।

PunjabKesari


फरमान खान से मोनालिसा की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा एक पोस्ट किया, जिसमें वह काफी दुखी नजर आए। उन्होंने लिखा, “ये बगावत नहीं, लव जिहाद है और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन। मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में, क्योंकि एक गरीब, जंगलों में रहने वाली लड़की, जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भागकर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में एक्ट्रेस बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sanoj Mishra (@sanojmishra)

उन्होंने आगे लिखा- मैंने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो मूतपुत्र कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे। 

उन्होंने लिखा- उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसको बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।


सनोज ने दावा किया कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने लिखा- मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था, आज वो बेरोजगारों हो गया, उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था ,और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है , उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की।

बता दें, सनोज मिश्रा वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्मों में लेकर आए और उसके साथ द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म बनाई, जिसका कुछ दिनों पहले ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!