Edited By suman prajapati, Updated: 27 Feb, 2026 05:55 PM

साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच कपल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग भी तस्वीरें सामने आई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने शादी से...
मुंबई. साउथ स्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक दूजे संग शादी के बंधन में बंध गए हैं, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसी बीच कपल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग भी तस्वीरें सामने आई है। कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय ने शादी से पहले नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी वेडिंग रिसेप्शन का स्पेशल निमंत्रण दिया।
तस्वीरों में रश्मिका येलो कलर के पारंपरिक आउटफिट में सादगी भरे लुक में नजर आ रही हैं। वहीं, विजय ने सादगी भरा सफेद कुर्ता-पायजामा पहना। दोनों ने सम्मान स्वरूप प्रधानमंत्री को शॉल भेंट की और हैदराबाद में 4 मार्च को आयोजित होने वाले रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया।

इसी मुलाकात के दौरान कपल ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से भी भेंट की। उनकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई हैं।
उदयपुर में निजी समारोह में रचाई शादी
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर स्थित भव्य होटल ITC Mementos Udaipur में बेहद निजी समारोह में शादी की। इस आयोजन में केवल परिवारजन और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के अनुसार हुई।
वहीं,अब सबकी नजरें 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन पर टिकी हुई हैं, जहां फिल्म जगत और अन्य प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।