Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 01:47 PM

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की खबरें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि मृणाल जल्द ही सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही हैं।...
मुंबई. एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के साथ-साथ एक्ट्रेस के रिलेशनशिप की खबरें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि मृणाल जल्द ही सुपरस्टार धनुष के साथ शादी करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कपल की शादी की एआई तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। वहीं, अब हाल ही में मृणाल ने धनुष के साथ शादी की अफवाहों और वेडिंग फोटोज पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बीते गुरुवार को गलाट्टा प्लस ने अपने यूट्यूब चैनल पर मृणाल और सिद्धांत का एक इंटरव्यू जारी किया। बातचीत के दौरान, होस्ट ने एक्ट्रेस से शादी की खबरों के बारे में पूछा तो मृणाल ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'मैं? नहीं, बिलकुल नहीं। मुझे लगता है कि 14 फरवरी 1 अप्रैल बनने वाला है, जो कि अप्रैल फूल डे है। क्योंकि मुझे नहीं पता कि यह किसने शुरू किया।'

एक्ट्रेस आगे हंस पड़ी और बोलीं- 'अभी माहौल थोड़ा डरावना है।' उन्होंने शादी या धनुष के साथ कथित रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा, जैसा कि पहले खबरें आई थीं।

काम की बात करें तो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर "दो दीवाने शहर में" में एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह रोमांटिक ड्रामा संजय लीला भंसाली और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित है और वैलेंटाइन वीक के दौरान रिलीज होगी।