Edited By suman prajapati, Updated: 13 Feb, 2026 02:11 PM

. ‘ठुकरा के मेरा प्यार’, ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ और ‘आप की कशिश’ जैसे गाने गाने वाले सिंगर कृष्णा बेउरा की दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी हैं। उनकी आवाज को फैंस हमेशा पसंद करते हैं और गानों पर खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, हाल ही में इस सिंगर ने...
मुंबई. ‘ठुकरा के मेरा प्यार’, ‘मौला मेरे ले ले मेरी जान’ और ‘आप की कशिश’ जैसे गाने गाने वाले सिंगर कृष्णा बेउरा की दुनिया में काफी पॉपुलैरिटी हैं। उनकी आवाज को फैंस हमेशा पसंद करते हैं और गानों पर खूब प्यार लुटाते हैं। वहीं, हाल ही में इस सिंगर ने बॉलीवुड में काम करने के तरीके और सिंगर्स की फीस को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं।
हाल ही में कृष्णा बेउरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें अपने आइकॉनिक गानों के लिए बहुत कम फीस दी गई। सिंगर ने कहा, 'बॉलीवुड में सिंगर्स के लिए कोई फिक्स्ड फीस स्ट्रक्चर नहीं है। मैं कहता हूं कि सिंगर्स को कम से कम फीस तो मिलनी ही चाहिए। मतलब अगर आप किसी सिंगर को बुलाते हो और स्टूडियो में घंटों बैठाते हो, तो कम से कम 10,000 रुपये तो दो ना। लेकिन कई बार सिंगर्स को 10,000 रुपये भी नहीं मिलते।'
उन्होनें कहा, 'आप की कशिश गाने के लिए मुझे सिर्फ 10,000 रुपये मिले थे। उसमें भी 900 रुपये TDS कट गया। चक दे इंडिया फिल्म के गाने मौला मेरे ले ले मेरी जान के लिए यश राज फिल्म्स ने मुझे 10,000 रुपये दिए थे। फिल्म राज 2 के गाने ओ सोनियों के लिए मुझे कुछ भी रुपये नहीं मिले। मोको कहा ढूंढे रे बन्दे और मेरा इन्तकाम देखेगी जैसे गानों के लिए भी 0 रुपये मिले।'
इतना ही नहीं, कृष्णा बेउरा ने आगे कहा, 'मेरे 23 साल के करियर में, फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर अगर मैं सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग से कमाई देखूं, तो बड़ा कमाल होगा अगर मेरे पास टोटल 1.5 लाख रुपये भी हों। प्राइवेट प्रोड्यूसर तो पैसे देते हैं, लेकिन इंडस्ट्री वाले नहीं देते क्योंकि उनका मानना है कि गाने वाले लोग शो और कॉन्सर्ट से कमा लेंगे। तुम पैसे मांग नहीं सकते, क्योंकि अगर मांगोगे तो अगली बार काम ही नहीं मिलेगा। अब ऐसा नहीं होता, इंडस्ट्री में कुछ अच्छे लोग आ गए हैं। अब जरा अक्षय कुमार के 1,000 रुपये काटकर देखो। क्या हिम्मत है आपमें ऐसा करने की?'
सिंगर्स के साथ होने वाले बर्ताव बोले कृष्णा बेउरा
इस दौरान सिंगर ने ए-लिस्ट सिंगर्स को लेकर भी बड़ा दावा किया और कहा कि सिंगर्स एक गाने के लिए 3-3 करोड़ भी चार्ज करते हैं। सिर्फ ए-लिस्ट सिंगर्स ही पैसे कमाते हैं, क्योंकि कंपोजर सोचते हैं कि अगर कोई बड़ा नाम वाला सिंगर गाना गाएगा तो म्यूजिक को कंपनी के पास आसानी से बेचा जा सकता है।'
उन्होंने कहा- उनके चार्ज के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि हर किसी का अपना रेट होता है। कोई 5 लाख लेता है, कोई 10 लाख, कोई 50 लाख और कुछ तो एक गाने के लिए 3 करोड तक मांगते हैं। सब कुछ डिमांड पर निर्भर करता है। जैसे ही इंडस्ट्री में तुम्हारी डिमांड बढ़ जाती है, तुम जो मांगोगे वो मिल जाएगा। रॉयल्टी सिंगर्स तक नहीं पहुंचती। आखिर में सिंगर्स को कुछ भी नहीं मिलता। सिंगर्स के लिए कमाई का एकमात्र रास्ता लाइव शो ही है।'