मंत्री से कॉल करवाने वाले सिंगर पर विशाल ददलानी ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा-'सिफारिश वालों के लिए मेरे पास जगह नहीं'

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Feb, 2026 03:19 PM

vishal dadlani expressed strong displeasure over the recommendation culture

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई बार चर्चित मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी करते देखा गया है। अब हाल ही में सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे सिफारिश कल्चर पर खुलकर बात की और अपनी नाराजगी...

मुंबई. सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें कई बार चर्चित मुद्दों पर बेबाक टिप्पणी करते देखा गया है। अब हाल ही में सिंगर ने म्यूजिक इंडस्ट्री में चल रहे सिफारिश कल्चर पर खुलकर बात की और अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि काम पाने के लिए पर्सनल या पॉलिटिकल पहुंच का इस्तेमाल करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है।

 

हाल ही में विशाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेबाक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि टैलेंट के बजाय पहचान या दबाव के जरिए काम लेने की कोशिश करने वालों के लिए उनके पास कोई जगह नहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

विशाल ददलानी ने अपने पोस्ट में लिखा 'नए सिंगर्स के लिए एक सलाह, किसी मंत्रीजी या उनके सेक्रेटरी से मुझे फोन मत करवाइए। ये मुझसे कभी न मिलने का तरीका है। जो लोग ‘कॉन्टैक्ट्स’ के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, उनके लिए मेरे मन में बिल्कुल भी सम्मान नहीं है। जिसने अभी ऐसा करने की कोशिश की है, मंत्रीजी अब ब्लॉक हैं, और आप भी। चाहे आप कितने भी अच्छे सिंगर क्यों न हों, अब मुझे आपके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। सॉरी'

 

 

पोस्ट के कैप्शन में विशाल ने लिखा-प्लीज़ अपने टैलेंट पर भरोसा रखें, कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार रहें और सब्र रखें। अगर आप अच्छे हैं, तो आपका समय आएगा। ‘सिफारिश’ वाली बात न करें। यह एक बोरिंग क्लीशे है और सबसे बढ़कर, यह सिर्फ आपको ऐसे इंसान के तौर पर दिखाता है जिसे यकीन नहीं है कि उनका टैलेंट काफी है। विशाल ददलानी का ये नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 काम की बात करें तो विशाल ददलानी इन दिनों इंडियन आइडल सीजन 16 में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!