'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद ने जताया निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार, कहा- 'बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं'

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Feb, 2026 10:47 AM

shahid kapoor expressed gratitude to director vishal bhardwaj for o romeo

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, हाल ही में 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद...

मुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म में वह एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म की निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। वहीं, हाल ही में 'ओ रोमियो' की रिलीज से पहले शाहिद इसके निर्देशक का आभार व्यक्त करते नजर आए हैं।

हाल ही में शाहिद कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए ये है। ओ' रोमियो के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं।'

PunjabKesari

 

बता दें, शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज इससे पहले साथ में फिल्म 'कमीने' (2009), 'हैदर' (2014) और 'रंगून' (2017) में काम कर चुके हैं।


वहीं, वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो रही ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!