मेरे हत्थे चढ़ गए तो इतना प्रसाद दूंगा..करण जौहर पर भड़के गोविंदा, कहा-मजाक हर जगह अच्छा नहीं लगता

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Feb, 2026 01:33 PM

govinda gets angry at karan johar says  jokes are not good everywhere

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 एक्टर गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। काफी समय से उनकी वाइफ सुनीता आहूजा उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि, गोविंदा...

मुंबई. बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 एक्टर गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। काफी समय से उनकी वाइफ सुनीता आहूजा उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती दिख रही हैं। हालांकि, गोविंदा भी इन आरोपों पर खुलकर बात कर चुके हैं। वहीं, हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए एक्टर ने फिल्ममेकर करण जौहर की लताड़ लगाई है।

 

गोविंदा का मानना है कि करण जौहर ने अपनी फिल्म बनाने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल किया और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ कहानियों को भी दिखाने की कोशिश की, जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

 

हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, 'सबसे बड़ा इवेंट बताता हूं किसी ने मेरे नाम से पिक्चर बना दी, माई नेम ईज गोविंदा। क्या है ऐसा ही कुछ, गोविंदा मेरा नाम। ऐसा ही कुछ मुझे पता नहीं.मुझे लगता है कि वो करण जौहर की थी। उस फिल्म का सब्जेक्ट था कि वो गर्लफ्रेंड के साथ गड़बड़ हो जाती है और वाइफ और पति की भगदड़ हो जाती है। फिर पति पर वाइफ को शक होता है और वाइफ पर पति को शक होता है। तो ये पर्सनल लाइफ में ना हर किसी की स्टोरी घुसेड़ने की कोशिश करते हैं।

 

एक्टर ने आगे कहा,'हाय, कहीं मेरे हाथ लग गए, मेरे हत्थे चढ़ गए तो आदरणीय रजनीकांत की तरह इतना मैं प्रसाद दूंगा और बीच महफिल के अंदर दूंगा। ये मैं वादा करता हूं। मिसबिहेव मत करो,प्लीज। मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं। मजाक हर जगह पर हर तरह से अच्छा नहीं लगता है।' 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!