पाकिस्तान-भारत के बीच होने वाले मैच पर भड़के फिल्म निर्माता अशोक पंडित, कहा- ये देश की जनता की भावनाओं के खिलाफ

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 03:24 PM

filmmaker ashoke pandit lashed out at the pakistan india match

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर स्थिति अब साफ हो गई है। यह मैच 15 फरवरी को तय तारीख और समय पर ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी...

मुंबई. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर स्थिति अब साफ हो गई है। यह मैच 15 फरवरी को तय तारीख और समय पर ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद आईसीसी ने भी कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देश में विरोध भी शुरू हो गया है। इसी बीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस मैच पर आपत्ति जताई है।


 

अशोक पंडित ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलना उन सभी परिवारों की भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्रियजनों को खोया है। 


उन्होंने कहा,“मैं इसके बिल्कुल खिलाफ हूं। भारत को पाकिस्तान के खिलाफ बिल्कुल नहीं खेलना चाहिए। एक ऐसा देश जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है, आतंकियों को पैदा करता है और जिसका शांति से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे देश के साथ मैच खेलना गलत है।”

उन्होंने आगे कहा, "ये मैच हमारे देश की जनता की भावनाओं के खिलाफ है और देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के खिलाफ है। व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तान जैसे देश के साथ किसी भी तरह का मैच, व्यापार या रिश्ता रखना, मैं उसके खिलाफ हूं।"  
 

गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले पाकिस्तान ने यह रुख अपनाया था कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। हालांकि, बाद में आईसीसी के साथ बातचीत के बाद पाकिस्तान के तेवर नरम पड़े और उसने भारत के खिलाफ खेलने की सहमति दे दी। आरोप है कि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रखकर अपने मंसूबों को पूरा करने की कोशिश भी की थी, लेकिन अंततः वह अपने फैसले से पीछे हट गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!