उन्नी मुकुंदन की ‘मां वंदे’ का पहला शेड्यूल पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित है फिल्म

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2026 03:51 PM

prime minister narendra modi biopic maa vande first schedule complete

फिल्म ‘मां वंदे’ में एक्टर उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इसका पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा कर लिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस बड़े और...

मुंबई. फिल्म ‘मां वंदे’ में एक्टर उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में इसका पहला शेड्यूल हैदराबाद में पूरा कर लिया गया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें इस बड़े और महत्वाकांक्षी बायोग्राफिकल ड्रामा की पहली झलक देखने को मिलती है।
सामने आई बीटीएस तस्वीरों में सेट के दिलचस्प पल कैद हैं, जहां निर्देशक क्रांति कुमार सी. एच. उन्नी मुकुंदन के साथ नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

 

मालूम हो, हैदराबाद शेड्यूल की शुरुआत शुभ मुहूर्त में पारंपरिक पूजा के साथ हुई थी, जिसके बाद फिल्म के कई अहम सीन शूट किए गए। इस चरण के पूरा होते ही अब टीम अगले शेड्यूल के लिए कश्मीर का रुख करने वाली है। 


बता दें, ‘मां वंदे’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। इस प्रोजेक्ट का ऐलान सितंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर किया गया था और इसे इंटरनेशनल प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स और मजबूत तकनीकी स्तर के साथ भव्य पैमाने पर बनाया जा रहा है। इस फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम. ने किया है, जबकि इसकी कहानी और निर्देशन क्रांति कुमार सी. एच. ने संभाला है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!