रिब्ड रेड टॉप और हाई-वेस्ट ब्लैक ट्राउज़र में कहर लगीं बेला थॉर्न, मंगेतर मार्क संग हाथों में हाथ थामे आईं नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Feb, 2026 05:37 PM

bella thorne spotted holding hands with her fiancé mark in bold look

हॉलीवुड स्टार बेला थॉर्न ने रविवार रात वेस्ट हॉलीवुड में एक खास पार्टी में हिस्सा लिया, जहां वो अपने बोल्ड फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। यह पार्टी वास जे मॉर्गन और लूसी गुओ की ओर से कासा वेलोसिटी ब्लैक में रखी गई थी, जो ग्रैमी नॉमिनेटेड...

वेस्ट हॉलीवुड. हॉलीवुड स्टार बेला थॉर्न ने रविवार रात वेस्ट हॉलीवुड में एक खास पार्टी में हिस्सा लिया, जहां वो अपने बोल्ड फैशन सेंस से सबका ध्यान खींचती नजर आईं। यह पार्टी वास जे मॉर्गन और लूसी गुओ की ओर से कासा वेलोसिटी ब्लैक में रखी गई थी, जो ग्रैमी नॉमिनेटेड सिंगर आयरा स्टार के सम्मान में आयोजित की गई थी।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो 28 वर्षीय पूर्व डिज़्नी चैनल स्टार बेला थॉर्न इस इवेंट में शीयर, रिब्ड रेड टॉप पहनकर पहुंचीं, जिसके नीचे उन्होंने इनर नहीं पहनी थी।

PunjabKesari

उनका यह आउटफिट काफी चर्चा में रहा। बेला ने इस टॉप को हाई-वेस्ट ब्लैक ट्राउज़र और चंकी प्लेटफॉर्म हील्स के साथ पेयर किया। खुले लहराते बाल और ग्लोसी रेड लिपस्टिक ने उनके लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया।

PunjabKesari

पार्टी खत्म होने के बाद बेला को अपने मंगेतर मार्क एम्स के साथ शातो मारमोंट से निकलते हुए स्पॉट किया गया। दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आए और लेट नाइट क्राउड के बीच हाथों में हाथ डाले चलते दिखे। जहां बेला का लुक बेहद एक्सपेरिमेंटल और स्टाइलिश था, वहीं मार्क एम्स ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में सिंपल लेकिन क्लासी अंदाज़ अपनाया।

PunjabKesari

यह आउटिंग ऐसे समय पर सामने आई है, जब बेला थॉर्न अपने व्यस्त प्रोफेशनल शेड्यूल को लेकर चर्चा में हैं। खुद बेला स्वीकार कर चुकी हैं कि काम की व्यस्तता के चलते उनकी और मार्क एम्स की शादी की प्लानिंग में देरी हो रही है। बता दें कि मार्क एम्स ने बेला को दो साल से ज्यादा पहले प्रपोज किया था, लेकिन दिसंबर में दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि अब तक दोनों ने शादी की तारीख भी तय नहीं की है।

फिलहाल, बेला थॉर्न अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को बैलेंस करते हुए अपने बेबाक फैशन स्टेटमेंट्स से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!