हरा सूट, हरी-हरी चूड़ियां और हाथों में पिया के नाम की मेहंदी..हिना खान ने शुरू की ईद की तैयारियां, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Edited By suman prajapati, Updated: 20 Mar, 2026 03:18 PM

hina khan kicks off her eid preparations see beautiful pics

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने ईद के खास मौके की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी फेस्टिव तैयारियों की खूबसूरत झलक दिखाई, जो तेजी से वायरल हो रही है।

मुंबई. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने ईद के खास मौके की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को अपनी फेस्टिव तैयारियों की खूबसूरत झलक दिखाई, जो तेजी से वायरल हो रही है।

PunjabKesari

 

 

हिना खान ने अपनी पोस्ट में पारंपरिक कपड़े, ज्वेलरी और एक्सेसरीज़ के साथ अपनी तैयारियों की झलक शेयर की। तस्वीरों में उनका ट्रेडिशनल लुक बेहद आकर्षक नजर आ रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- “Eid Preps”।

PunjabKesari

इन तस्वीरों की सबसे खास बात उनकी मेहंदी रही। हिना ने अपनी मेहंदी में अपने पति रॉकी जायसवाल का नाम उर्दू में शामिल किया है।

PunjabKesari

एक तस्वीर में वह अपने हाथ दिखाती नजर आ रही हैं, जिसमें खूबसूरत डिजाइन के साथ उनके और रॉकी के नाम के अक्षर उकेरे गए हैं।

PunjabKesari
  
तस्वीरों में हिना खान ग्रीन कलर के पारंपरिक आउटफिट में नजर आईं, जिसे उन्होंने मैचिंग चूड़ियों और ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया। इसके अलावा उन्होंने ब्लू ट्रेडिशनल ड्रेस में भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका फेस्टिव अंदाज साफ झलक रहा है।

 PunjabKesari
मालूम हो, हिना खान और रॉकी जायसवाल अलग-अलग धर्मों से आते हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे की आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हैं।

PunjabKesari


दोनों की मुलाकात टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी, जहां हिना लीड रोल में थीं और रॉकी लाइन प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने 4 जून 2025 को शादी कर ली थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!