Edited By Jyotsna Rawat, Updated: 02 May, 2026 11:49 AM

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ गई है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघरों में आ गई है। अपनी हल्की, नरम रोमांटिक कहानी की वजह से इस फिल्म ने पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। फिल्म में पहली बार साई पल्लवी और जुनैद खान साथ नजर आए हैं। रिलीज होते ही फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला है और हर तरफ से इसे खूब प्यार मिल रहा है।
इस अनुभव को और खास बनाते हुए आमिर खान, जुनैद, निर्देशक सुनील पांडे और ‘एक दिन’ की टीम ने स्क्रीनिंग के बाद थिएटर पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दिया। आमिर और जुनैद ने दर्शकों से गर्मजोशी से बातचीत भी की, जिससे यह मुलाकात यादगार बन गई। थिएटर में मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों और चीयर के साथ उनका स्वागत किया, वहीं उत्साहित लोगों ने तस्वीरें खिंचवाईं और खूब तारीफ की।
फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही लोगों का दिल जीत लिया था, और अपनी फ्रेश जोड़ी व अलग कहानी की वजह से जबरदस्त उत्साह बना दिया था। अब फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी थिएट्रिकल रन की शानदार शुरुआत हुई है।
View this post on Instagram
A post shared by Variety India (@varietyindia)
‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे समय बाद फिर साथ आए हैं, जिससे हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा क्रिएटिव जोड़ियों में से एक की वापसी हुई है। दोनों ने साथ मिलकर दर्शकों को कयामत से कयामत तक, जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम अकेले तुम और जाने तू... या जाने ना जैसी यादगार फिल्में दी हैं। अब ‘एक दिन’ के साथ यह जोड़ी फिर से रोमांस जॉनर में लौटी है और फैंस एक बार फिर उनका जादू स्क्रीन पर देखेंगे।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है, जबकि इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।