तलाक के बाद स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं हंसिका मोटवानी, गुरु की शरण में दोनों हाथ जोड़े सुकून से बैठी दिखीं एक्ट्रेस

Edited By suman prajapati, Updated: 18 Mar, 2026 09:56 AM

hansika motwani visited golden temple with mother after her divorce

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की हाल ही में पति सोहेल कथूरिया संग शादी टूटी है। दोनों की शादी पूरे 4 साल भी नहीं चली और तलाक हो गया। हालांकि, इस एक्स कपल ने अभी तक अपने तलाक की वजह रिवील नहीं की है। वहीं, शादी टूटने के बाद अब हाल ही में  हंसिका...

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की हाल ही में पति सोहेल कथूरिया संग शादी टूटी है। दोनों की शादी पूरे 4 साल भी नहीं चली और तलाक हो गया। हालांकि, इस एक्स कपल ने अभी तक अपने तलाक की वजह रिवील नहीं की है। वहीं, शादी टूटने के बाद अब हाल ही में  हंसिका मोटवानी को अमृतसर के गोल्डन टेम्पल माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
 
PunjabKesari

सोहेल कथूरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी पहली बार नजर आईं और मां मोना संग स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक होने पहुंची। इस दौरे की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसिका गुरुद्वारे के सामने दोनों हाथ जोड़े सुकून से बैठी नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में वह मां संग नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hansika Motwanni (@ihansika)


इन फोटोज को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'उन्होंन हमेशा मुझे थामे रखा है. वाहेगुरु दी मेहेर रहे.' 

PunjabKesari


लुक की बात करें इस दौरान हंसिका मोटवानी पिंक कलर के प्रिंटेड सूट में काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं।


 PunjabKesari


बता दें कि हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया से शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में दोनों के रिश्ते में खट्टास आ गई और काफी समय से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। अब कुछ दिनों पहले कोर्ट में दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी और ऑफिशियल ये कपल अलग हो गया है। दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है और बताया जा रहा है कि इसके लिए हंसिका ने कोई एलिमनी नहीं ली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!