Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 11:22 AM

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने 26 फरवरी 2026 में उदयपुर में बेहद निजी अंदाज में शादी रचाई थी और फिर 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था। शादी और रिसेप्शन की रस्में पूरी होते...
मुंबई. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। कपल ने 26 फरवरी 2026 में उदयपुर में बेहद निजी अंदाज में शादी रचाई थी और फिर 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया था। शादी और रिसेप्शन की रस्में पूरी होते ही दोनों चुपचाप हनीमून के लिए रवाना हो गए थे, जिसकी जानकारी उन्होंने सार्वजनिक तौर पर शेयर नहीं की थी। वहीं, अब कपल की हनीमून की एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस के बीच तेज़ी से वायरल हो रही है।
थाइलैंड में सीक्रेट हनीमून
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हनीमून के लिए थाइलैंड के खूबसूरत आइलैंड Koh Samui पहुंचा था। वहां दोनों ने एक प्राइवेट विला में कुछ खास पल साथ बिताए। अब इसी ट्रिप से उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो तेजी से वायरल हो रही है।
'
इस तस्वीर में रश्मिका और विजय बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। विजय ने रश्मिका को बाहों में थाम रखा है और दोनों एक-दूसरे में पूरी तरह खोए हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस फोटो को विजय देवरकोंडा के फैन पेज पर शेयर किया गया है, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए इस जोड़ी को “परफेक्ट कपल” बताया और उनकी खुशहाल जिंदगी की कामना की। कुछ फैंस ने लिखा कि इस प्यारी जोड़ी को किसी की नजर न लगे, तो कुछ ने उनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की।
इसके बाद विजय ने उस बच्ची को अपने घर आने का न्योता दिया और वादा किया कि वह उसे अपने हाथों से खाना खिलाएंगे। जब वह फैन उनके घर पहुंची, तो विजय ने उसे गोद में उठाकर अंदर ले गए। इसके बाद दोनों सितारों ने मिलकर उसे खाना खिलाया और घर घुमाया। इस पूरे पल ने लोगों का दिल जीत लिया।