सगाई के करीब 6 महीने बाद सामने आया पवित्रा पुनिया के मंगेतर का चेहरा, समंदर के बीचों-बीच प्यार में खोया दिखा कपल

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Mar, 2026 02:28 PM

pavitra punia s fiancé s face revealed nearly six months after their engagement

एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने करीब 6 महीने पहले अपनी सगाई की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने प्यार की बाहों में लिपटे हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में रही थीं। वहीं, अब सगाई की घोषणा के बाद पहली बार पवित्रा के मंगेतर का चेहरा सामने...

मुंबई. एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया ने करीब 6 महीने पहले अपनी सगाई की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने प्यार की बाहों में लिपटे हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं, जो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में रही थीं। वहीं, अब सगाई की घोषणा के बाद पहली बार पवित्रा के मंगेतर का चेहरा सामने आया है, जिसकी तस्वीरें देख फैंस खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं।


PunjabKesari
 
पवित्रा पुनिया के मंगेतर जसकोमल सिंह ने 12 मार्च को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं और अपना परिचय दिया। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, 'जैसे ही सूरज डूबा, हमारा हमेशा का सफर शुरू हुआ।' 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jaskomal singh (@jxsji)


शेयर की गई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की बांहों में सरेंडर किए नजर आ रहे हैं। पहली फोटो में, दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari
एक फोटो में पवित्रा, जसकोमल का हाथ पकड़े घुटनों के बल बैठी दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में जसकोमल शैम्पेन की बोतल खोलकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य एक तस्वीर में जसकोमल पवित्रा को सगाई की रिंग पहनाते दिख रहे हैं।
 
PunjabKesari

बता दें, पवित्रा पुनिया के मंगेतर जसकोमल एक बिजनेसमैन हैं और संगीत से काफी प्यार करते हैं। 

वहीं, पिछले साल पवित्रा ने अपने मंगेतर के बारे में एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अमेरिका के एक बिजनेसमैन हैं, एक्टर बिल्कुल नहीं है। एक अद्भुत और दयालु इंसान। हम काफी समय से साथ हैं और हमें यह रिश्ता सही लगता है।'
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!