Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 10:19 AM

आदित्य धर निर्देशन 'धुरंधर 2' इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस बढ़चढ़ कर थिएटर्स में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी...
मुंबई. आदित्य धर निर्देशन 'धुरंधर 2' इस वक्त सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फैंस बढ़चढ़ कर थिएटर्स में फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है। सोशल मीडिया पर इसे दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच पूर्व लोकसभा सांसद और एक्ट्रेस राम्या सिंह ने धुरंधर 2 की आलोचना की है और फिल्म को घटिया बताया है।
राम्या सिंह ने धुरंधर 2 की आलोचना करते हुए दर्शकों को सलाह दी कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बजाय समय और पैसा बचाने के लिए इसे ओटीटी पर देखें। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशन, संवाद, बैकग्राउंड स्कोर और अभिनय को घटिया बताया।

राम्या ने एक्स पर किए अपने ट्वीट में लिखा- 'मैंने अभी-अभी धुरंधर 2 देखी और कितनी कमाल की बात है कि किसी अच्छी फिल्म को बोरिंग बनाने का क्या अच्छा तरीका है। ऐसा लगता है कि आप किसी बोरिंग सब्जेक्ट की किताब पढ़ रहे हों, जिसका चैप्टर खत्म ही नहीं हो रहा है।फिर ऐसा लगता है कि आप खुद हार मान लेते हैं और सामने दिख रही कहानी पर निराशा से हंसने लगते हैं। अगर आप इसे देखना ही चाहते हैं, तो थिएटर में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें।'
उन्होंने आगे लिखा,
'इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखना ही सही है। जहां पर आप इसे बीच में ही रोक सकते हैं और छुट्टी पा सकते हैं। डायरेक्शन, डायलॉग्स, बैकग्राउंड स्कोर, एक्टिंग, सबकुछ घटिया है। 19 मार्च को फिल्म रिलीज होने वाली है, शायद इसके बारे में वो जानते नहीं थे। या फिर पता था फिर भी उन्होंने इसे परफेक्ट कहा और बोले कि भेज दो।'
इतना ही नहीं, फिल्म में रणवीर सिंह की तारीफ करने वालों की भी राम्या सिंह ने फटकार लगाई और कहा कि जो लोग भी कह रहे हैं कि रणवीर ने बहुत अच्छा काम किया और उन्होंने अपने कंधों पर पूरी फिल्म को चलाया तो आपको बता दूं कि मुझे सिर्फ पूरी मूवी में सिर्फ उनके बाल दिखे। पहले पार्ट में उनके बालों में पर्सनालिटी और प्रिजेंस थी लेकिन दूसरे में वो जस के तस लगे। अंत में एक्ट्रेस ने लिखा कि रणवीर आप इससे बेहतर हो सकते थे। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म को प्रोपेगैंडा भी बताया।
इससे पहले एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने भी एएनआई से बातचीत में फिल्म को प्रोपेगैंडा बताया था। उन्होंने कहा था-"मैं ऐसी बकवास और प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं देखता जो सिर्फ झूठ की बुनियाद पे बनाई हो, सिर्फ झूठ दिखाया गया हो। कुछ चवन्नी छाप लोग ऐसे हैं, जो 2 रुपये कमाने के लिए, सिर्फ और सिर्फ नफरत बताते हैं, झूठ फैलाते हैं और उसके सिवा कुछ नहीं आता उनको दिखाना।"
बता दें कि धुरंधर 2, 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अभी तक 218 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।