मां की तबीयत नाजुक, दुनिया के हालात तोड़ रहे..जरीन खान ने उल्लास से सेलिब्रेट नहीं की ईद

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Mar, 2026 12:09 PM

zareen khan did not celebrate eid with enthusiasm

फिल्म 'वीर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां तबीयत ठीक न होने के चलते अस्पताल...

मुंबई. फिल्म 'वीर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां तबीयत ठीक न होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। इसके साथ ही उन्होंने फैंस ने मां के लिए दुआएं करने को भी कहा था। वहीं, इस बार ईद के मौके पर भी जरीन खान काफी दुख नजर आईं और उन्होंने यह त्योहार खास उल्लास के साथ नहीं सेलिब्रेट किया। इसके पीछे जरीन ने फैंस को वजह भी बताई है।

दरअसल, जरीन खान की मां की तबीयत बहुत गंभीर है और देश-दुनिया में चल रहे हालातों से वह मायूस है। उनका कहना है कि दुनिया में जो कुछ चल रहा है, वो उन्हें अंदर से तोड़ रहा है। 

PunjabKesari

 

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कहा, "ईद सेलिब्रेट करने का मन नहीं कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी तैयार हुई हूं, लेकिन मेरा मन अंदर से बहुत दुखी है। मां की तबीयत बहुत खराब है और साथ ही विश्व में जो कुछ हो रहा है, वो तोड़ देने वाला है।"

 

zareen khan mother health deteriorates again actress prays for her mother


एक्ट्रेस ने आगे कहा, "लोगों का कहना है कि मुझे फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन क्यों न पड़े? जो मासूम लोग मारे जा रहे हैं, वो हमारे ही लोग हैं। मैं किसी धर्म की बात नहीं कर रही, बल्कि इंसानियत की बात कर रही हूं। वे भले ही हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन फर्क पड़ना चाहिए क्योंकि मासूम और बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं।" 
जरीन खान के वीडियो से साफ है कि वह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से दुखी हैं। 

वर्कफ्रंट पर जरीन खान
काम की बात करें तो जरीन खान ने साल 2010 में फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2', '1921' जैसी फिल्मों में नजर आईं। हालांकि, उन्होंने अब तक कोई हिट फिल्म नहीं दी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!