Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 01:43 PM

कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जबरदस्त विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक से लेकर हाई कोर्ट के वकील तक ने इस गाने पर आपित्त जताते...
मुंबई. कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल का हाल ही में रिलीज हुआ गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ जबरदस्त विवादों में घिर गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने के लिरिक्स पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। सिंगर अरमान मलिक से लेकर हाई कोर्ट के वकील तक ने इस गाने पर आपित्त जताते हुए बैन की मांग की है। वहीं बढ़ते विवाद के बीच अब इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है।
तीखी आलोचना के बाद मेकर्स ने इस गाने को यूट्यूब से प्राइवेट कर दिया है। अब इस वीडियो को खोलने पर “वीडियो उपलब्ध नहीं है” का मैसेज दिखाई दे रहा है।
रिलीज होते ही शुरू हुआ विरोध
इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए थे। गाना रिलीज होते ही इसके बोल और विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और भड़काऊ बताते हुए मेकर्स की आलोचना की।
गाने के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, जबकि संगीत अर्जुन जान्या ने दिया है। हालांकि कंटेंट को लेकर उठे विवाद के चलते इसे रिलीज के कुछ ही समय बाद प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया।

डांस बार सेटअप पर उठे सवाल
यह गाना डांस बार की थीम पर फिल्माया गया था, जिसमें नोरा फतेही घाघरा-चोली में डांस करती नजर आईं। इसी के साथ कई लोगों ने गाने के डबल मीनिंग लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर आपत्ति जताई और इसे परिवार के साथ देखने लायक नहीं बताया।
NHRC सदस्य ने जताई आपत्ति
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने की आलोचना की। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई इस तरह का कंटेंट अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकता है? रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयोग की ओर से इस मामले में मेकर्स को नोटिस भी जारी किया गया है।
फिल्म के बारे में
बता दें, फिल्म केडी द डेविल एक पीरियड एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रेम ने किया है। फिल्म की कहानी 1970 के दशक के बेंगलुरु पर आधारित है और एक छोटे अपराधी के गैंगस्टर बनने के सफर को दिखाती है। फिलहाल गाने को लेकर विवाद जारी है और यह देखना होगा कि मेकर्स इस पूरे मामले पर आगे क्या कदम उठाते हैं।