Edited By suman prajapati, Updated: 17 Mar, 2026 02:39 PM

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने स्टाइल और चार्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर्स के बाद हुई आफ्टर पार्टी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों में उनती...
मुंबई. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने स्टाइल और चार्म को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर ऑस्कर्स के बाद हुई आफ्टर पार्टी की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों में उनती पति निक जोनस संग रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।
इस इवेंट के लिए प्रियंका चोपड़ा ने शिमरी बैकलेस ड्रेस चुनी, जिसमें वह बेहद स्टनिंग लगीं।

ग्लिटरी आई मेकअप और हल्के शेड की लिपस्टिक के साथ उनका लुक और भी ग्रेसफुल नजर आया। अपने बालों को उन्होंने खुले रखा और बोल्डनेस से फैंस को इम्प्रेस करती नजर आईं।

कई तस्वीरों में वह सीढ़ियों पर चढ़ती हुई अपने बैक फ्लॉन्ट कर रही हैं तो कइयों में वह सीढ़ी पर कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

वहीं निक जोनस ब्लेजर और पैंट में काफी डैशिंग दिखाई दिए। दोनों ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहे हैं।

तस्वीरों में कपल की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री साफ झलक रही है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।

फिलहाल प्रियंका और निक की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं और फैंस उनके इस स्टाइलिश और रोमांटिक अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
