Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2026 06:09 PM

एक्टर शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ईशान ने मुंबई के पॉश पाली हिल में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं, हाल ही में तमन्ना भाटिया...
मुंबई. एक्टर शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में ईशान ने मुंबई के पॉश पाली हिल में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। वहीं, हाल ही में तमन्ना भाटिया हसीना को कर्नाटक सरकार की कंपनी सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) ने ‘मैसूर सैंडल सोप’ की ब्रांड एंबेसडर बनाया है, लेकिन उनके इस ब्यूटी सोप की ब्रांड एम्बैसिडर बनते ही वो विवादों में घिर गई हैं। लोग आपत्ति जताते हुए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें
करोड़ो की प्रॉपर्टी के मालिक बने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर, मुंबई के पाली हिल में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
शाहिद कपूर के भाई और होमबाउंड एक्टर ईशान खट्टर इस वक्त सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हालांकि, इस बार वो किसी अपनी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अपनी एक पर्सनल अचीवमेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में ईशान ने मुंबई के पॉश पाली हिल में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
सोनू निगम के कॉन्सर्ट में खोया छोटा बच्चा, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर यूं की श्री साई की मदद, वीडियो ने जीता सबका दिल
फेमस सिंगर सोनू निगम हमेशा अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा काम किया, जिसके बाद फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में सोनू निगम ने हुब्बली में कॉन्सर्ट किया, जहां भारी तादाद में लोग पहुंचे। इस दौरान एक छोटा सा बच्चा श्री साई खो गया। अपने परिजनों से बिछडने के बाद श्री साई काफी घबरा गया और घबराहट में कांपने लगा। ऐसे में सिंगर ने उस बच्चे को अपने पास बुलाकर हौंसला दिया और अपने गाने के जरिए उसकी चिंता को कम कर दिया।
पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मुझ पर यह आरोप कब नहीं लगा?
एक्टर गोविंदा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनका पत्नी सुनीता आहूजा संग रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। कई बार अफवाहें सामने आई कि इस कपल का तलाक होने जा रहा है। हालांकि, सुनीता ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को खारिज किया। साथ ही उन्होंने पति गोविंदा पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर्स के आरोप भी लगाए। वहीं, हाल ही में एक्टर ने पत्नी सुनीता के आरोपों पर खुलकर बात की है।
Blur But Beautiful: सोनम कपूर ने शेयर की अपने बेबी शॉवर की अनसीन तस्वीरें
एक्ट्रेस सोनम कपूर आहूजा इन दिनों अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। पति आनंद आहूजा के साथ वह जल्द ही अपने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने वाली हैं। इससे पहले हाल ही में सोनम ने अपने परिवार के साथ बेबी शावर की रस्म सेलिब्रेट की, जहां वो अपने लुक से हर किसी का दिल जीतती नजर आईं और जमकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। वहीं, हाल ही में इस शावर से सोनम ने अपने लुक की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।
'ये दान नहीं, सम्मान है..राजपाल यादव के सपोर्ट में आए सोनू सूद, कहा-जब कोई अपना कठिन दौर से गुजर रहा हो तो..
फेमस एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपने पुराने चैक बाउंस मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं। 5 फरवरी को एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया और इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने अपनी बेबसी भी बयां की थी। उनका ये स्टेटमेंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के इस मुश्किल दौर के बीच एक्टर सोनू सूद उन्हें सपोर्ट करने के लिए आगे आए हैं और साथ ही उन्होंने वादा किया कि वो अपनी अपकमिंग फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करेंगे और अभी ही बदले में उन्हें साइनिंग अमाउंट दे देंगे।
‘क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं..तिहाड़ जेल जाने से पहले छलका राजपाल यादव का दर्द, चेक बाउंस मामले में किया था सरेंडर
बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों कानूनी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक्टर ने चेक बाउंस मामले में खुद को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। सरेंडर करने से पहले राजपाल यादव काफी भावुक हो गए और अधिकारियों के सामने उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र किया।
सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए नेता तेज प्रताप, दी 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
एक्टर राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामले में काफी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। हाल ही में एक्टर ने इस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसर्मपण किया था और अधिकारियों के सामने पैसे न होने की बेबसी जाहिर की थी। मुश्किल दौर से गुजर रहे राजपाल यादव के लिए हाल ही में सोनू सूद सामने आए थे और उन्हें अन्यों से भी उनकी मदद की गुजारिश की थी। वहीं, सोनू सूद के बाद अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं।
‘मैसूर सैंडल सोप’ की ब्रांड एंबेसडर बनीं तमन्ना भाटिया, कर्नाटक के लोगों ने किया जमकर विरोध, जानें वजह?
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं। वह अपनी ब्यूटी से हमेशा फैंस का दिल जीतती हैं। वहीं, हाल ही में इस खबसूरत हसीना को कर्नाटक सरकार की कंपनी सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (KSDL) ने ‘मैसूर सैंडल सोप’ की ब्रांड एंबेसडर बनाया है, लेकिन उनके इस ब्यूटी सोप की ब्रांड एम्बैसिडर बनते ही वो विवादों में घिर गई हैं। लोग आपत्ति जताते हुए सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।
पति पर धोखे के आरोप लगाकर चंद्रिका दीक्षित ने रचा ली दूसरी शादी? मिस्ट्री मैन संग लाल जोड़े में सजी दिखीं वड़ा पाव गर्ल
“वड़ा पाव गर्ल” के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई के आरोप लगाए थे और उसकी काली करतूत का भांडा फोड़ किया था। वहीं, पति पर धोखा देने के आरोप लगाने के बाद चंद्रिका खुद अब लगातार किसी गैर मर्द के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में चंद्रिका ने उसी नए शख्स के साथ लाल जोड़े में तस्वीरें शेयर कर सबको हैरान कर दिया है।
पाकिस्तान-भारत के बीच होने वाले मैच पर भड़के फिल्म निर्माता अशोक पंडित, कहा- ये देश की जनता की भावनाओं के खिलाफ
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर स्थिति अब साफ हो गई है। यह मैच 15 फरवरी को तय तारीख और समय पर ही खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद आईसीसी ने भी कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे खेला जाएगा। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देश में विरोध भी शुरू हो गया है। इसी बीच फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने इस मैच पर आपत्ति जताई है।