Bollywood Top 10: कृष्णा श्रॉफ ने नेशनल टीवी पर कबूला अपना रिश्ता, सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद फिर मंच पर लौटे अरिजीत सिंह

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Feb, 2026 06:06 PM

krishna shroff to arijit singh read bollywood top 10 news

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा कई सारे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘The 50’ का हिस्सा हैं। हाल ही में इस शो में कृष्णा ने अपने प्यार का खुलासा...

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा कई सारे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘The 50’ का हिस्सा हैं। हाल ही में इस शो में कृष्णा ने अपने प्यार का खुलासा किया और बताया कि वो किस शख्स को डेट कर रही हैं। वहीं, सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पिछले प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, अपने रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने फिर से फैंस को सरप्राइज कर दिया। सिंगिंग छोड़ने की खबरों के बीच हाल ही में सिंगर को लाइव शो इवेंट में देखा गया। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...


 

महाकालेश्वर धाम पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, सिर पर दुपट्टा ओढ़े, व्हाइट सूट में अपनी सादगी से जीता दिल
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अक्सर अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में इस एक्ट्रेस ने बाबा महाकालेश्वर धाम के दर्शन किए, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। फैंस जैकलीन की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

कृष्णा श्रॉफ ने नेशनल टीवी पर कबूला अपना रिश्ता, इस शख्स के प्यार में पड़ीं जैकी श्रॉफ की बेटी  
बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ अक्सर अपनी बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कृष्णा कई सारे रिएलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों वह रियलिटी शो ‘The 50’ का हिस्सा हैं। हाल ही में इस शो में कृष्णा ने अपनी लव लाइफ का खुलासा किया और खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इज़हार किया। कृष्णा ने बताया कि आखिर वो किस शख्स को डेट कर रही हैं।

एक्टर हैदर कजमी के सिर से उठा मां का साया, 87 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
मशहूर फिल्म एक्टर और निर्माता हैदर कजमी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां नर्जिस कजमी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। मां के इस दुनिया से गुजर जाने पर एक्टर बुरी तरह टूट गए हैं।

 
 फिल्म ‘ओ रोमियो’ को मुंबई कोर्ट से बड़ी राहत, रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका को किया खारिज  
 
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ओ रोमियो’ जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं, को हाल ही में एक कानूनी चुनौती का सामना करना पड़ा। हालांकि, कोर्ट ने फिल्म के मेकर्स को बड़ी राहत दे दी है। मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया है और दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की बेटी को दी गई अंतरिम राहत को भी रद्द कर दिया है। 

प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद अरिजीत सिंह ने फैंस को दिया सरप्राइज, अनुष्का शंकर के साथ दी लाइव परफॉर्मेंस
 

सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिनों पिछले प्लेबैक सिंगिंग से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था और सबको हैरान कर दिया था। उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी हताश नजर आए थे। वहीं, अपने रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ दिनों बाद अरिजीत ने फिर से फैंस को सरप्राइज कर दिया। सिंगिंग छोड़ने की खबरों के बीच हाल ही में सिंगर को लाइव शो इवेंट में देखा गया।
 
तलाक के 7 साल बाद फिर से प्यार की तलाश में हैं रिद्धि डोगरा, बोलीं-मैं बहुत ही रोमांटिक किस्म की इंसान हूं


टीवी से लेकर बॉलीवुड पहचान बना चुकीं फेमस एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा इन दिनों द 50 में अपनी अपीयरेंस से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ पर बात की। हालांकि, एक्ट्रेस का पहले एक तालाक हो चुका है। इसके बावजूद भी वह फिर से साल साल बाद फिर से प्यार में पड़ने को तैयार हैं। तो आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने अपने लव को लेकर क्या बात की।


 
'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा की तरह ही रवीना टंडन ने भी पीरियड्स में शूट किया था सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी 

एक्ट्रेस आयशा खान ने हाल ही में धुरंधर के गाने 'शरारत' को शूट करते वक्त आने वाली मुश्किल से पर्दा उठाया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे उन्हें पीरियड्स में 'धुरंधर' का सॉन्ग शूट करना पड़ा था। उनकी हड्डियां दर्द के कारण टूट रही थीं। जहां तक कि उन्हें रोना आ गया था। बता दें, ये सिर्फ आयशा ही नहीं थी, जिन्हें पीरियड्स के दर्द और ब्लोटिंग के बीच सॉन्ग शूट करना पडा। इससे पहले एक्ट्रेस रवीना टंडन भी ऐसे दौर से गुजर चुकी हैं। रवीना ने भी टिप टिप बरसा पानी गाना पीरियड्स में शूट किया था।

 
 
सैफ अली खान के 18 कैरेट गोल्ड और 71 हीरों से बने चिड़िया वाले ब्रोच ने खींचा सबका ध्यान 

एक्टर सैफ अली खान हाल ही में अपनी वाइफ करीना कपूर संग मुंबई में एक खास इवेंट में स्पॉट हुए थे। इस दौरान ये कपल ब्लैक ट्विनिंग करता हुआ सबका दिल जीतता नजर आया। वहीं, सैफ अली खान के ऑल ब्लैक लुक के बीच उनके ब्लेजर पर लगे एक ब्रोच ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बताया जा रहा है कि सैफ के इस ब्रोच की कीमत लाखों में हैं, इतनी ज्यादा कि इतने में एक गाड़ी आ जाए।

 
 
आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज देंगे अरिजीत सिंह, एक्टर ने जताया सिंगर का आभार

फेमस सिंगर अरिजीत सिंह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान करने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई उनकी फैसले पर अपनी राय देता नजर आ रहा है। इसी बीच आमिर खान प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि अरिजीत सिंह अपकमिंग फिल्म एक दिन के लिए अपनी आवाज़ देंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!